लेटेस्ट न्यूज़
13 May 2026, Wed

सीएम बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे विजय, अब विधानसभा में मिला 144 विधायकों का समर्थन

नई दिल्ली, एजेंसी। तमिलनाडु की टीवीके सरकार ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया। 22 विधायकों ने विरोध में वोट किया जबकि वोटिंग के दौरान पांच विधायक अबसेंट रहे। कांग्रेस, वाम दलों और AIADMK के बागी गुटों ने थलपति का समर्थन किया। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने वालों में AIADMK के बागी सदस्य भी शामिल थे। वहीं, डीएमके ने विश्वासमत का बहिष्कार किया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डीएमके ने सदन का वॉकआउट कर दिया।
AIADMK के बागी गुट ने किया TVK का समर्थन
टीवीके के अलावा DMK को 59, AIADMK को 47 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आईं। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही AIADMK दो गुटों में बंटती नजर आ रही थी। विश्वास मत साबित करने से एक दिन पहले AIADMK के एक गुट ने TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। AIADMK के बागी गुट ने टीवीके का समर्थन किया। एस पी वेलुमणि ने कहा कि हम मंत्रालय में किसी पद की मांग नहीं कर रहे हैं। वेलुमणि ने कहा कि जनता के बहुमत ने विजय को मुख्यमंत्री को चुना है इसलिए मेरा गुट उनके साथ है।

सरकार बनाने में इन दलों ने किया समर्थन
TVK-108 (प्रभावी संख्या 107)
कांग्रेस- 05
CPI-02
CPM-02
VCK-02
IUML-02

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।