सुल्तानपुर। जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड में आरोपियो की तरफ से सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए शनिवार की तारीख नियत रही। फिलहाल मामले सफाई साक्ष्य की कार्यवाही पूरी नही की जा सकी। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पाण्डेय की अदालत ने मामले में आरोपियो को सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए चेतावनी देते हुए अंतिम अवसर दिया है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।
कोतवाली नगर के विनोवापुरी मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की 17 अगस्त साल 2024 को हत्या कर दी गई थी। मामले में जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है,जिनके खिलाफ स्पेशल कोर्ट में विचारण चल रहा है। इस मामले को मिशन कनविक्शन के तहत चिन्हित किया गया है,जिसके चलते अदालत शीघ्रता से मामले का निपटारा करने के लिए लगातार सुनवाई कर रही है। मामले में सफाई साक्ष्य की कार्यवाही कई तिथियों से लटकी हुई है।
इंजीनियर हत्याकांड में सफाई साक्ष्य के लिए कोर्ट की चेतावनी
अन्य ख़बर

