सुल्तानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबेडकरनगर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के बांध गांव निवासी दिलीप चौहान और नरेंद्र चौहान का सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के पत्तजू पहाड़पुर गांव के मजरे सिखौली से जुड़ाव बताया जा रहा है। सोमवार देर शाम दोनों शौच के लिए सिखौली गांव पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद जगदीशपुर निवासी शिवम चौहान से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवम ने पहले शराब की बोतल से दोनों पर प्रहार किया, लेकिन वे बच गए। इसके बाद उसने चाकू से दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दिलीप चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नरेंद्र को सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबेडकरनगर रेफर कर दिया।उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सनसनीखेज वारदात: शराब की बोतल फोड़ने के बाद युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौत; साथी घायल
343516
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

