वोट चोरी वाले बयान पर घिरे इटली के नेता, मेलोनी की सहयोगी बोलीं- भारत को लेक्चर देना गलत

नई दिल्ली। भारत की आंतरिक राजनीति पर टिप्पणी करने को लेकर इटली के दो राजनेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। इटली की सांसद डेबोरा बर्गमिनी ने ‘पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स’ (PES) के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक की कड़ी आलोचना की है। दरअसल, फिलिबेक ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए ‘वोट चोरों, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया था। इस पर पलटवार करते हुए बर्गमिनी ने कहा कि विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधियों को किसी भी मित्र देश के घरेलू राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
‘भारत के पास विवाद सुलझाने के लिए मजबूत संस्थाएं और न्यायपालिका’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए डेबोरा बर्गमिनी ने लिखा कि भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है, जिसके पास अपने आंतरिक राजनीतिक विवादों को सुलझाने के लिए स्वयं की संवैधानिक संस्थाएं और स्वतंत्र न्यायपालिका मौजूद है। भारत और इटली के बीच की ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का हवाला देते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूरोपीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भारत को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाना कतई उचित नहीं है। गौरतलब है कि डेबोरा बर्गमिनी ‘फोर्जा इटालिया’ (Forza Italia) पार्टी की सांसद और राष्ट्रीय उप-महासचिव हैं, जो इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की गठबंधन सरकार का एक प्रमुख हिस्सा है।
हैदराबाद के ‘भारत समिट 2026’ में दिया था विवादित बयान


Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular