मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों धड़ों—शरद पवार गुट और अजित पवार गुट—के संभावित विलय को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। बीते सप्ताह सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले गुट के प्रमुख नेताओं प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार की शरद पवार से हुई मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और हवा मिल गई थी। हालांकि, अब इन तमाम अटकलों पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने विराम लगाने की कोशिश की है। राउत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शरद पवार किसी भी परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे।
‘शाहू-फुले-अंबेडकर की विचारधारा पर चलते हैं शरद पवार’
एनसीपी के दोनों गुटों के एक साथ आने के सवाल पर संजय राउत ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुका हूं कि विलय का अध्याय अब बंद हो चुका है। इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल क्यों दिया जा रहा है? अजित पवार गुट और शरद पवार साहब की मूल पार्टी का विलय किसी भी कीमत पर संभव नहीं है। शरद पवार आखिरी सांस तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। उनकी राजनीतिक विचारधारा एकदम अलग है; वे शाहू, फुले और अंबेडकर के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर चलने वाले नेता हैं।”

बीजेपी पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप
संजय राउत ने विलय की खबरों के पीछे सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने अपना पूरा जीवन एक निश्चित विचारधारा के साथ राजनीति करते हुए बिताया है। राउत ने सवालिया लहजे में कहा, “क्या वे अपने राजनीतिक सफर के इस पड़ाव पर बीजेपी के साथ जाएंगे? ऐसा सोचना भी बेहद स्तरहीन है। दरअसल, इस तरह की खबरों को बीजेपी ही हवा दे रही है, यह सब उन्हीं की राजनीति का हिस्सा है।”

सुप्रिया सुले ने भी खारिज की थीं विलय की अटकलें
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को शरद पवार गुट की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने भी दोनों गुटों के एक होने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया था। सुले ने स्पष्ट किया था कि अजित पवार के जीवित रहते दोनों गुटों के साथ आने पर विचार जरूर हुआ था, लेकिन उनके निधन के साथ ही वह चर्चा समाप्त हो गई। उन्होंने साफ कहा कि उसके बाद से अब तक किसी भी स्तर पर दोनों एनसीपी के गठबंधन या विलय को लेकर उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है।