नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को चर्चित ‘शीश महल’ (मुख्यमंत्री आवास परिसर) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब इसके दरवाजे आम जनता के लिए खोले जाएंगे। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से आम लोग शीश महल का दीदार कर सकेंगे, जबकि इससे पहले इसे स्टेट गेस्ट हाउस के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी।
जनता और मीडिया की मांग पर बदला फैसला, जल्द शुरू होगी टिकट बुकिंग
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता लंबे समय से शीश महल को अंदर से देखने की इच्छा रखती थी। उन्होंने कहा, “मैं दिल्लीवासियों को यह खुशखबरी देना चाहता हूं कि पिछली कैबिनेट बैठक में इसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने पर सहमति बनी थी, लेकिन आम जनता और मीडिया की लगातार मांग को देखते हुए अब इसे पब्लिक टूर के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और अन्य दिशानिर्देश जल्द ही साझा किए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना: ‘सबसे पहले मीडिया को कराएंगे दौरा’
इस दौरान प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी सरकारी बंगला और गाड़ी न लेने का दावा करने वाले नेता ने कई पुराने बंगलों, सर्वेंट क्वार्टरों और गैराज को तुड़वाकर इस भव्य ‘शीश महल’ का निर्माण कराया।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि सबसे पहले देश की मीडिया को इसका दौरा कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले केवल एक ही कमरा दिखाया जाता था, जहां औपचारिकता के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लगी होती थीं, जबकि अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि इस परिसर में करोड़ों रुपये के पर्दे और वियतनाम से मंगवाया गया महंगा मार्बल लगाया गया है, जिसे अब जनता खुद देख सकेगी।
यमुना और छठ महापर्व के मुद्दे पर सौरभ भारद्वाज को दिया जवाब
यमुना में सफेद झाग और आप नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा कालिंदी कुंज से पानी पीने की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवेश वर्मा ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में छठ महापर्व बेहद भव्य स्तर पर मनाया गया और करीब 2,500 घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पूर्वांचलवासियों का दिल जीत लेने से आम आदमी पार्टी के नेताओं को पीड़ा हो रही है और उनकी नींद उड़ी हुई है