दिल्ली में टला ‘सिद्धू मूसेवाला’ जैसा हत्याकांड! निजामुद्दीन में इन्फ्लुएंसर को मारने पहुंचे थे लॉरेंस गैंग के शूटर, लाइव ऑपरेशन में पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तर्ज पर एक और सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने की साजिश रची गई थी। हालांकि, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़ी वारदात होने से रोक ली। पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक लाइव ऑपरेशन चलाकर दो हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

निशाने पर था मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी निजामुद्दीन इलाके में एक इंस्टाग्राम (सोशल मीडिया) इन्फ्लुएंसर की हत्या करने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को समय रहते इस साजिश की भनक लग गई, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर वारदात से ठीक पहले आरोपियों को धर दबोचा।

बरामद हुए 5 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस

लाइव ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। तलाशी में इनके पास से 5 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस मिले हैं। हथियारों की संख्या को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने की फिराक में थे।
लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला गैंग से जुड़े तार शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और वांटेड गैंगस्टर राशिद केबलवाला के नेटवर्क से जुड़े हैं। आरोप है कि राशिद केबलवाला ने ही इन शूटरों को इन्फ्लुएंसर को खत्म करने का आदेश दिया था और उसे यह काम लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सौंपा गया था। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस पूरे सिंडिकेट, हथियारों की सप्लाई और साजिश के पीछे छिपे अन्य चेहरों का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular