उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय बेहद भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री कई बार रूमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आए। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने नम आंखों से मां की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के पैतृक चंडीघाट के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे सीएम योगी
89 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को पंचूर गांव पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे और इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। शनिवार को अंतिम दर्शन के समय वह कुछ देर तक एकटक अपनी मां को निहारते रहे और परिजनों से उनके अंतिम समय के बारे में जानकारी ली।
लंबे समय से बीमार थीं सावित्री देवी
सावित्री देवी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। बीते तीन वर्षों में स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश और जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मुख्यमंत्री दोनों बार उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। इससे पहले सीएम योगी 7 और 8 मई को पंचूर आए थे, जो मां के साथ उनकी आखिरी मुलाकात साबित हुई। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और गांव में रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
मुख्यमंत्री के जीवन का दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख
सीएम योगी के लिए यह दूसरा बड़ा व्यक्तिगत आघात है। इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी की पाबंदियों और राजकीय दायित्वों के कारण वह पिता की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके थे। उधर, गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिवार में भी शोकसभा आयोजित कर सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी गई।
अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटेंगे मुख्यमंत्री
प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार, मां की अंत्येष्टि और पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:15 बजे उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक उन्हें लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ में शामिल होना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय बेहद भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री कई बार रूमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आए। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने नम आंखों से मां की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के पैतृक चंडीघाट के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे सीएम योगी
89 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को पंचूर गांव पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे और इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। शनिवार को अंतिम दर्शन के समय वह कुछ देर तक एकटक अपनी मां को निहारते रहे और परिजनों से उनके अंतिम समय के बारे में जानकारी ली।
लंबे समय से बीमार थीं सावित्री देवी
सावित्री देवी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। बीते तीन वर्षों में स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश और जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मुख्यमंत्री दोनों बार उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। इससे पहले सीएम योगी 7 और 8 मई को पंचूर आए थे, जो मां के साथ उनकी आखिरी मुलाकात साबित हुई। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और गांव में रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
मुख्यमंत्री के जीवन का दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख
सीएम योगी के लिए यह दूसरा बड़ा व्यक्तिगत आघात है। इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी की पाबंदियों और राजकीय दायित्वों के कारण वह पिता की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके थे। उधर, गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिवार में भी शोकसभा आयोजित कर सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी गई।
अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटेंगे मुख्यमंत्री
प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार, मां की अंत्येष्टि और पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:15 बजे उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक उन्हें लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ में शामिल होना हैउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय बेहद भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री कई बार रूमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आए। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने नम आंखों से मां की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के पैतृक चंडीघाट के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे सीएम योगी
89 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को पंचूर गांव पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे और इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। शनिवार को अंतिम दर्शन के समय वह कुछ देर तक एकटक अपनी मां को निहारते रहे और परिजनों से उनके अंतिम समय के बारे में जानकारी ली।
लंबे समय से बीमार थीं सावित्री देवी
सावित्री देवी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। बीते तीन वर्षों में स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश और जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मुख्यमंत्री दोनों बार उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। इससे पहले सीएम योगी 7 और 8 मई को पंचूर आए थे, जो मां के साथ उनकी आखिरी मुलाकात साबित हुई। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और गांव में रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
मुख्यमंत्री के जीवन का दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख
सीएम योगी के लिए यह दूसरा बड़ा व्यक्तिगत आघात है। इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी की पाबंदियों और राजकीय दायित्वों के कारण वह पिता की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके थे। उधर, गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिवार में भी शोकसभा आयोजित कर सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी गई।
अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटेंगे मुख्यमंत्री
प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार, मां की अंत्येष्टि और पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:15 बजे उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक उन्हें लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ में शामिल होना है

