लेटेस्ट न्यूज़
13 Aug 2026, Thu

बंटवारा 1947 के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 अपनी रिलीज से कुछ दिन दूर है। इससे पहले निर्माताओं ने इसकी एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, इस एक्शन-थ्रिलर का ट्रेलर और गाने पहले ही दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर चुके हैं। अब फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है।
इस साल की शुरुआत में, गणतंत्र दिवस के अवसर पर सनी की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, वहीं स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, 14 अगस्त को उनकी फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज के लिए तैयार है।
फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में हैं, जो 2018 में आई फिल्म भैयाजी सुपरहिट के साथ सिनेमा में वापसी कर रही हैं।
शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
बंटवारा 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान मानवता, बलिदान और साहस जैसे विषयों पर केंद्रित है।
इसकी कहानी लोकप्रिय लेखक और नाटककार असगर वजाहत के मशहूर नाटक जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ही नई पर आधारित है।
फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
14 अगस्त को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी अभिनीत आवारापन 2 से सामना करेगी, जो उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।