Search
Close this search box.
IAS Coaching
Search
Close this search box.

PM Modi Honor: दुनिया में ऐसे बढ़ा पीएम मोदी का कद, 10 साल में कई देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। पीएम मोदी अपने कार्यकाल मेंे कई देशों ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक ग्लोबल लीडर के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रुतबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

इजिप्ट का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी Egypt के सर्वोच्च ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया। ऑर्डर ऑफ द नाइल’ एक शुद्ध सोने का कॉलर है, जिसमें फैरोनिक प्रतीकों वाली तीन अलग-अलग सोने की इकाइयां शामिल हैं। फिरोजा और माणिक से सजाए गए एक गोलाकार सोने के फूल से तीनों इकाइयां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

तीन देशों का सर्वोच्च सम्मान

तस्वीरों में देखें, प्रधानमंत्री ...
PM मोदी को सोमवार को पापुआ न्यू गिनी द्वारा कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू और फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से नवाजा गया है। PM मोदी को सोमवार को पापुआ न्यू गिनी द्वारा कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। फिजी के सर्वोच्च सम्मान से किसी अन्य देश के व्यक्ति को दुर्लभ ही सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा उसी दिन पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर ने PM मोदी अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘एबाक्ल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था।

भूटान ने दिया सर्वोच्च सम्मान

PM Modi received Bhutan highest civilian award The Order of the ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा गया है। ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो सम्मान को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को दिया। भूटान ने इस सम्मान को अभी तक सिर्फ चार लोगों को सम्मानित किया।

अमेरिका ने भी नवाजा सम्मान से

22 दिसंबर 2020 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में शामिल प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था। ये पहली बार था, जब अमेरिका का यह प्रतिष्ठित सम्मान किसी भारतीय प्रधानमंत्री को मिला। Legion of Merit अमेरिका के सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक है, जो कि किसी देश या सरकार के प्रमुख को दिया जाता है।

बहरीन ने दिया सर्वोच्च सम्मान

बहरीन में PM मोदी को मिला 'द किंग हमाद ...
मुस्लिम देश बहरीन ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से PM मोदी को सम्मानित किया। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की खाड़ी के इस देश में पहली यात्रा थी। उन्हें यह अवार्ड बहरीन के किंग हमद बिन इसा बिन सलमान अल खलीफा ने खाड़ी देशों के साथ संबंध बढ़ाने की मान्यता के तौर पर दिया था।

यूएई ने भी नवाजा सम्मान से

UAE ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ...
संयुक्त अरब अमीरात ने भी मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया है। उन्हें ये अवार्ड दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने में योगदान के लिए दिया गया। इस पुरस्कार का नामकरण यूएई क संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान के नाम पर किया गया है।

रूस भी कर चुका है सम्मानित

2019 रूस ने ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ और यूएई ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। सभी पुरस्कार इन देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। 2020 में पीएम मोदी को अमेरिका ने यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। ये सम्मान रूस का सर्वोच्च और सबसे पुराना राज्य पुरस्कार है, जिसे पहली बार 1698 में स्थापित किया गया था। सोवियत संघ के गठन के बाद इसे समाप्त कर दिया गया। हालांकि साल 1998 में इसे फिर से स्थापित किया गया।

मालदीव ने दिया सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को मिला मालदीव का ...
साल 2019 में ही मालदीव ने ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया। मालदीव का कहना है, यह पुरस्कार उन कई सेवाओं की मान्यता है जो प्रधान मंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की पेशकश की है।

फिलिस्तीन ने यूं किया है सम्मान

प्रधानमंत्री को 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द ...
2018 में पीएम मोदी ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ अवॉर्ड से सम्मानित हुए। यह विदेशी गणमान्य नागरिकों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

अफगानिस्तान ने भी किया सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान के ...
साल 2016 में ही पीएम मोदी को अफगानिस्तान की ओर से ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद मोदी को ये सम्मान दिया गया था।

सऊदी अरब ने किया सम्मानित

मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक ...
पीएम मोदी को मिला यह सम्मान दुनिया भर के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी दर्शाता है। अप्रैल 2016 में सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुल अजीज सैश’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था।

मालदीव ने किया सम्मानित

Narendra Modi in Maldives PM to Meet Ibrahim Solih News and ...
प्रधानमंत्री मोदी 2019 में दो दिवसीय राजकीय दौरे पर माले गए थे। इस दौरान उन्हें मालदीव के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइशड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया था। यह मालदीव की सरकार के द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान है।

ग्रीस ने दिया पीएम मोदी को सम्मान​

Pm Modi Award In Greece,ग्रीस में पीएम मोदी को ...
25 अगस्त 2023 को ग्रीस में पीएम मोदी को ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पीएम मोदी को दुनिया भर के प्रतिष्ठित संगठनों की ओर से भी कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया, जिसमें सियोल शांति पुरस्कार शामिल है। यह सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन की ओर से दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 2019 में प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया गया था। 2019 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए ‘ग्लोबल गोलकीपर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2021 में कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स सीएआरए की ओर से ‘ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड’ भी पीएम मोदी को दिया गया था।

Aryavart Kranti
Author: Aryavart Kranti

Share this post:

Digital Griot

खबरें और भी हैं...

best business ideas in Hyderabad

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

Read More