Search
Close this search box.
IAS Coaching
Search
Close this search box.

जब तक भाजपा बेदखल नहीं होगी तब तक भारत के संविधान पर खतरा बना रहेगा: अखिलेश यादव

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि केन्द्र से जब तक भाजपा बेदखल नहीं होगी तब तक भारत के संविधान पर खतरा बना रहेगा। भाजपा सरकार के रहते न आरक्षण के प्राविधान बचेंगे और न सामाजिक न्याय मिलेगा। किसानों की आय दुगनी नहीं होगी। नौजवानों की बेरोजगारी बनी रहेगी। भाजपा सरकार नए-नए कानून बनाकर निर्दोशों का उत्पीड़न कर रही है। अखिलेश यादव आज पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। अब भाजपाई एक-दूसरे को कोस रहे हैं। कहा कि अयोध्या ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। अयोध्या के निर्णय से सारे देश का सम्मान बढ़ा है।
Image
अयोध्या को लेकर भाजपा नेताओं को नींद नहीं आ रही है। वे हताश-निराश है। भाजपा को अपनी करनी भोगनी पड़ रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में पीडीए इंडिया गठबंधन की जीत के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा का सफाया करेंगे। कहा कि समाजवादी सरकार ने अयोध्या में पहले भी विकास कार्य किए थे। फिर समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या को वर्ल्ड क्लास बेस्ट सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे भी समाजवादी सरकार ने जो काम किए वे टिकाऊ है और आज भी वैसे ही दिख रहे हैं। समाजवादी सरकार में जो लैपटॉप छात्र-छात्राओं को दिये गये थे वे आज भी चल रहे हैं।  अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले उपचुनाव में भी हमारे कार्यकर्ता भाजपा को हराने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जोर देकर कहा कि साइकिल चुनाव चिह्न और समाजवादी झंडा को याद रखना है।
Image
Aryavart Kranti
Author: Aryavart Kranti

Share this post:

Digital Griot

खबरें और भी हैं...

best business ideas in Hyderabad

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

Read More