Search
Close this search box.
IAS Coaching
Search
Close this search box.

परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों में ‘अंतरा’ बनी महिलाओं की पहली पसंद

  • पिछले चार सालों से बढ़ रहा है अंतरा का ग्राफ
  • राज्य में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 13.60 लाख महिलाओं ने अपनाया अंतरा
  • अस्थाई साधनों में सुरक्षित उपाय है तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा

लखनऊ। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन ‘अंतरा’ को अपनाकर दम्पति खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। परिवार नियोजन के आधुनिक अस्थाई साधनों में त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा को महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले चार सालों से अंतरा इंजेक्शन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है | ऐसे में सबसे ज्यादा मान्यता महिलाओं ने अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन को दी है | उत्तर प्रदेश में पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 13.60 लाख महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया ।  वर्ष 2022-23 में 9.65 लाख महिलाओं नें अंतरा का चुनाव किया | वर्ष 2021-22 में छह लाख महिलाओं ने इसे लगवाया | वही वर्ष 2020-21 में 3.40 लाख महिलाओं ने अंतरा अपनाया | इससे यह पता चलता है कि इस अस्थ्याई साधन को महिलाओं ने तवज्जोह दी है |

महाप्रबंधक , परिवार नियोजन, राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन डा. सूर्यांशु ओझा बताते है कि महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने को गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा को महिलाओं द्वारा विकल्प के रूप में चुना गया है। अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भ को रोकने और दो बच्चों के बीच अंतर रखने का एक सुरक्षित और प्रभावी अस्थायी गर्भनिरोधक विकल्प है। तीन माह के अंतराल पर लगने वाला यह इंजेक्शन जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व उप केन्द्रों पर लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम का सीधे तौर पर मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण से गहरा सम्बन्ध है। यह दंपति के गुणवत्तापरक जीवन के लिए भी बहुत ज़रूरी है | इसके लिए त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा एक बेहतर विकल्प है। इसकी पहली डोज़ चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) या प्रशिक्षित एएनएम द्वारा लाभार्थी की स्क्रीनिंग के बाद ही लगाई जाती है।

लाभार्थी ने सराहा

सआदतगंज के रुस्तमनगर की रहने वाली 35 वर्षीय निशा बताती है कि वह पांच सालों से हर तीन महीने के अंतराल में अब तक बीस अंतरा गर्भनिरोधक लगवा चुकी है | वह बताती है पहली बार अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर बहुत झिझक थी | पर मुझे रोज़ गर्भनिरोधक गोली खाने से बेहतर तीन माह पर इंजेक्शन कि सुविधा ज्यादा बेहतर लगी | तब से मैं डफरिन अस्पताल में जाकर हर तीसरे महीने इसे लगवा रही हूँ और इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई | यह इंजेक्शन लगवाना आसान और सुरक्षित है।

अंतरा लगवाने पर मिलती है प्रोत्साहन राशि

अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर प्रत्येक लाभार्थी महिला को हर तीन महीने पर 100 रुपये प्रति डोज दिए जाते है | साथ ही अंतरा गर्भनिरोधक से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी टोल फ्री नंबर 104 के जरिए ली जा सकती है।

Aryavart Kranti
Author: Aryavart Kranti

Share this post:

Digital Griot

खबरें और भी हैं...

best business ideas in Hyderabad

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

Read More