Sign in
  • लेख- संपादक की कलम से
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वित्त
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • व्यापार
  • खेल कूद
  • मनोरंजन
  • महिला
  • ‎राशिफल
  • समाचार पत्रिका
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Thursday, September 10, 2026
Sign in / Join
  • लेख- संपादक की कलम से
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वित्त
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • व्यापार
  • खेल कूद
  • मनोरंजन
  • महिला
  • ‎राशिफल
  • समाचार पत्रिका
Facebook
Instagram
X
Vimeo
Youtube
Logo
  • लेख- संपादक की कलम से
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वित्त
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • व्यापार
  • खेल कूद
  • मनोरंजन
  • महिला
  • ‎राशिफल
  • समाचार पत्रिका
Home Finance क्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ी खबर : अकाउंट खोलना अब होगा मुश्किल,...
  • Finance

क्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ी खबर : अकाउंट खोलना अब होगा मुश्किल, सरकार ने सख्त किए नियम

By
Aryavartkranti Bureau
-
0
3
WhatsApp
Facebook
X
Telegram
Copy URL

    नई दिल्ली, एजेंसी। अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं या भविष्य में अकाउंट खोलने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। डिजिटल एसेट्स के तेजी से बढ़ते प्रभाव के साथ निवेशकों की संख्या बढ़ी है, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी फंडिंग और अवैध लेनदेन जैसी गतिविधियों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने क्रिप्टो एक्सचेंजों पर नई सुरक्षा और पहचान संबंधी नियम लागू किए हैं।
    क्रिप्टो अकाउंट खोलना अब आसान नहीं
    वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाली फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और केवाईसी दिशानिर्देश जारी किए हैं। 8 जनवरी को जारी इन नियमों के तहत अब केवल डॉक्यूमेंट अपलोड करना पर्याप्त नहीं होगा। यूजर्स को अकाउंट खोलने के लिए कई अतिरिक्त सत्यापन स्टेप्स पूरे करने होंगे।
    लाइव सेल्फी और जियो-टैगिंग अनिवार्य
    नए नियमों के अनुसार, अकाउंट बनाते समय यूजर को लाइव सेल्फी देनी होगी। इसमें सिर हिलाने या आंख झपकाने जैसे इशारों के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि व्यक्ति असली है, न कि किसी फोटो या डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही जियो-टैगिंग भी जरूरी होगी, जिसमें यूजर की लोकेशन, तारीख, समय और आईपी एड्रेस रिकॉर्ड किया जाएगा। इसका उद्देश्य फर्जी पहचान और संदिग्ध गतिविधियों को रोकना है।
    पहचान और बैंक वेरिफिकेशन मजबूत
    अब अकाउंट खोलने के लिए पैन कार्ड के अलावा पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी में से किसी एक पहचान पत्र की जरूरत होगी। इसके अलावा ई-मेल और मोबाइल नंबर का ह्रञ्जक्क वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। पेनी-ड्रॉप प्रक्रिया भी लागू की गई है, जिसके तहत बैंक खाते की पुष्टि के लिए एक रुपये का ट्रांजैक्शन किया जाएगा।
    सरकार का उद्देश्य
    सरकार का कहना है कि डिजिटल एसेट्स का गलत इस्तेमाल करके मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। नए नियमों का मकसद क्रिप्टो इकोसिस्टम को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
    • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    • TAGS
    • AML and KYC checks
    • Big news
    • Big news for crypto investors
    • Big news for crypto investors: Opening an account will now be difficult
    • cryptocurrency
    • cryptocurrency exchanges
    • government has tightened the rules
    • India has tightened rules for cryptocurrency exchanges
    • System update: FIU tightens rules for crypto transactions
    • the government has tightened the rules
    WhatsApp
    Facebook
    X
    Telegram
    Copy URL
      Previous articleसामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस
      Next articleपाकिस्तान में बढ़ती जा रही हिंसा, जनवरी के 13 दिन में 25 आतंकी घटनाएं, 42 जवानों की मौत
      Aryavartkranti Bureau
      Aryavartkranti Bureau
      http://www.aryavartkranti.com
      आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।

      EDITOR PICKS

      सहारनपुर के पीएनबी करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद, बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

      नेशनल टी.बी. टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष बने डॉ. सूर्यकान्त

      आशीर्वाद का दीया, कलश यात्रा और सेवा सेतु अभियान… PM Modi के 25 साल के जनसेवा सफर पर BJP का बड़ा प्लान

      POPULAR POSTS

      सहारनपुर के पीएनबी करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद, बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

      नेशनल टी.बी. टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष बने डॉ. सूर्यकान्त

      आशीर्वाद का दीया, कलश यात्रा और सेवा सेतु अभियान… PM Modi के 25 साल के जनसेवा सफर पर BJP का बड़ा प्लान

      POPULAR CATEGORY

      • National1887
      • Uttar Pradesh975
      • International827
      • Bollywood545
      • Life Style461
      • Finance365
      • Sports312
      • Rashifal308
      Logo

      ABOUT US

      Newspaper is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

      Contact us: contact@aryavartkranti.com

      © aryavartkranti 2026

      • LEKH