लेटेस्ट न्यूज़
9 Jul 2025, Wed

विवादों में करण जौहर की फिल्म ‘हाेमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर, फिल्ममेकर ने लगाए गंभीर आरोप

प्रतीक शाह ‘जुबली’, ‘कंट्रोल’, ‘होमबाउंड’ जैसी चर्चित फिल्मों से बतौर सिनेमेटोग्राफर जुड़े रहे हैं। हाल ही में वह करण जौहर प्रोड्यूस फिल्म ‘होमबाउंड’ की टीम के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में भी नजर आए। इसी चर्चा के बीच एक फिल्ममेकर ने प्रतीक पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। इस आरोपों के बाद प्रतीक शाह ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
महिलाओं को प्रतीक ने किया परेशान
फिल्ममेकर अभिनव सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें प्रतीक शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह लिखते हैं, ‘प्रतीक इमोशनली लोगों को एब्यूज करता है, साथ ही बातों को गलत तरीके से पेश भी करता है।’ इसके अलावा अभिनव बताते हैं कि जब उन्होंने प्रतीक के व्यवहार के बारे में सोशल मीडिया पर बात की तो लगभग 20 महिलाओं ने कॉन्टैक्ट किया है, जो प्रतीक शाह से परेशान हैं। अभिनव इस बात से भी निराश है कि इंडस्ट्री के लोग इस बात को जानते हैं लेकिन सपोर्ट नहीं दिखा रहे हैं। वह प्रतीक को एक प्रीडेटर कहते हैं। प्रीडेटर वह व्यक्ति होता है, जो लड़कियों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता रहता है।
प्रतीक ने डिलीट कर दिया इंस्टाग्राम अकाउंट
अभिनव सिंह के आरोपों के बाद प्रतीक शाह ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। इस समय उनका अकाउंट खोलने पर लिखा नजर आता है, ‘यूजर नॉट फाउंड’। इस बात से पता चलता है कि प्रतीक का इंस्टाग्राम अकाउंट अब इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है।
यूजर के पुराने रिएक्शन आए सामने
प्रतीक शाह पर लगे आरोपों के बीच एक अन्य फिल्म प्रोड्यूस सृष्टि रिया जैन ने बड़ा खुलासा किया है। वह भी सोशल मीडिया पर लिखती हैं, ‘प्रतीक यह सबकुछ पिछले चार साल से कर रहा है।’ सृष्टि रिया जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेडिट के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें प्रतीक शाह के व्यवहार के बारे में कुछ लड़कियां बात करती दिखीं।
एक स्क्रीनशॉट में लिखा था, ‘प्रतीक शाह एक बहुत ही घटिया इंसान है। हर लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट के मैसेज सेक्शन में आ जाता है और बकवास करता है।’ ऐसी ही कई बातें रेडिट पर कई महिलाओं ने प्रतीक शाह के बारे में कही हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।