प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी पति को सपोर्ट कर रहीं अथिया, टेस्ट मैच देखने निकलीं ऑस्ट्रेलिया

अथिया शेट्टी की जिंदगी इन दिनों खुशियों से भरी हुई है। उनके घर में कुछ महीनों बाद एक नन्हा मेहमान आएगा। अथिया के पति और क्रिकेटर के एल राहुल भी इस खुशी को पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। इंडस्ट्री में अथिया के दोस्त भी और उनका परिवार इस खुशखबरी को सुनकर बहुत ही उत्साहित है। वह ज्यादा से ज्यादा समय अथिया के साथ बिताना चाहते हैं। लेकिन इन दिनों वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एक क्रिकेट सीरीज में भाग लेने के लिए गए हुए। ऐसे में अथिया भी उनके पीछे पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं।
अथिया शेट्टी को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट लेते देखा गया। पैपराजी ने एयपोर्ट पर उनकी तस्वीरें खींचीं। भारतीय पहनावे में अथिया को एयपोर्ट पर देखा। अभी उनका बेबी बंप नजर नहीं आ रहा है लेकिन प्रेग्नेंसी ग्लो जरूर नजर आने लगा है। अथिया का प्रेग्नेंसी में यूं ऑस्ट्रेलिया जाना और केएल राहुल को सपोर्ट करना बताता है कि वह एक अच्छी पत्नी हैं।
अथिया चाहती हैं केएल के साथ समय बिताना
अथिया पति केएल राहुल को सिर्फ सपोर्ट करने के लिए नहीं जा रही है। ऐसा करके वह अपने प्रेग्नेंसी फेज में उनका साथ भी चाहती हैं। एक पति और पत्नी अगर प्रेग्नेंसी के दौरान साथ रहें तो होने वाले बच्चे पर अच्छा असर पड़ता है। यही कारण है कि अथिया ज्यादा से ज्यादा समय अपने पति के साथ बिताना चाहती हैं।
काम में भी व्यस्त हैं अथिया
अथिया प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्में तो नहीं कर रही हैं लेकिन वह एड फिल्म्स जरूर शूट करती रहती हैं। इस तरह से वह प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी एक्टिव हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी अथिया शेट्टी पोस्ट और वीडियो डालती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने माता पिता के साथ भी कई इंवेट्स में नजर आती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here