लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ द्बारा राजधानी लखनऊ के न्यू हैदराबाद, निशातगंज स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम ‘एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम’ का विशाल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र खरे के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य भजन संध्या में भक्ति, श्रद्धा, प्रेम और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को शाम पांच बजे से खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर खाटू श्याम बाबा एवं भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और भक्तिमय वातावरण में आयोजित सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायकों एवं कलाकारों द्बारा एक से बढ़कर एक मनमोहक और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही मथुरा-वृंदावन के आकाशवाणी, दूरदर्शन, सूचना विभाग एवं संस्कृति विभाग से जुड़े ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्बारा प्रस्तुत भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की मधुर एवं मनोहारी प्रस्तुतियों से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। भजन संध्या के दौरान श्याम बाबा के भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों तथा भगवान श्रीकृष्ण एवं खाटू श्याम बाबा के उद्घोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की अपार आस्था और उत्साह ने कार्यक्रम को अत्यंत भव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं सनातन संस्कृति की गौरवशाली परम्पराओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत, धार्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश भी प्रसारित किया गया। राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परम्पराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्ज़ा, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज मेंं सनातन संस्कृति, भक्ति भावना, धार्मिक मूल्यों एवं जन-कल्याण के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करना है। राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र खरे ने इस अवसर पर कहा कि संस्था निरंतर सनातन संस्कृति, भारतीय परम्पराओं एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और सवंर्धन के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित ‘एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम’ कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परम्पराओं एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़ना तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता का संदेश देना है।
कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र खरे, भाजपा प्रवक्ता हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, संयोजक विनोद कुमार श्रीवास्तव, विमलेश श्रीवास्तव तथा संजीव सक्सेना, महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भागीदारी रही। संस्था के प्रमुख पदाधिकारियोंं एवं कार्यकर्ताओं के विशेष सहयोग और योगदान से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
भजन संध्या के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच भव्य प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियोंं के प्रति सहृदय आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। भक्ति, संस्कृति और सनातन परम्पराओं के अद्भुत संगम के रूप में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया। ‘एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम’ के माध्यम से राष्ट्रीय सनातन संघ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समाज में भक्ति, संस्कृति, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।


