Sign in
  • लेख- संपादक की कलम से
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वित्त
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • व्यापार
  • खेल कूद
  • मनोरंजन
  • महिला
  • ‎राशिफल
  • समाचार पत्रिका
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Saturday, September 5, 2026
Sign in / Join
  • लेख- संपादक की कलम से
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वित्त
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • व्यापार
  • खेल कूद
  • मनोरंजन
  • महिला
  • ‎राशिफल
  • समाचार पत्रिका
Facebook
Instagram
X
Vimeo
Youtube
Logo
  • लेख- संपादक की कलम से
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वित्त
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • व्यापार
  • खेल कूद
  • मनोरंजन
  • महिला
  • ‎राशिफल
  • समाचार पत्रिका
Home Bollywood ‘यार ये मुझे देखता ही नहीं…’ जब कंगना रनौत ने इस एक्टर...
  • Bollywood

‘यार ये मुझे देखता ही नहीं…’ जब कंगना रनौत ने इस एक्टर से किया था फ्लर्ट, खुद किया कुबूल

By
Aryavartkranti Bureau
-
0
4
WhatsApp
Facebook
X
Telegram
Copy URL

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना लगभग तीन दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। लेकिन दिसंबर में फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद वह पहले से कहीं ज्यादा चर्चा में आ गए। इसी बीच उनसे जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि यह वीडियो अक्षय खन्ना का नहीं, बल्कि कंगना रनौत का है, जिसमें वह अक्षय के बारे में बात कर रही हैं।
    यार ये मुझे देखता ही नहीं
    कंगना का यह वायरल वीडियो साल 2010 का है। जब कंगना रनौत, अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं। शो के दौरान जब करण जौहर ने कंगना से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी से फ्लर्ट किया और सामने से कोई रिएक्शन नहीं मिला, तो कंगना ने अक्षय खन्ना का नाम लिया। यह सुनकर सब हंस पड़े। संजय दत्त हैरान भी रह गए, जबकि अनिल कपूर ने कहा, ‘हां, इसने मुझे बताया था। यह कह रही थी- यार ये मुझे देखता ही नहीं है।’
    अक्षय ने कभी मुझसे बात ही नहीं की
    इस पर कंगना ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे बात करने की कोशिश की, फिर सोचा थोड़ा फ्लर्ट करूं। लेकिन उन्होंने कभी मुझसे बात ही नहीं की।’ जब करण ने पूछा कि ऐसा क्यों, तो कंगना ने जवाब दिया, ‘वो किसी से बात ही नहीं करते।’ इस पर अनिल कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘वो मुझसे बहुत अच्छे से बात करते हैं। वो मेरे छोटे भाई जैसे हैं।’
    साल 2010 में कंगना रनौत और अक्षय खन्ना पहली बार अनीस बज्मी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में साथ नजर आए थे। फिल्म भले ही बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन दोनों की मौजूदगी ने स्क्रीन पर अलग ही रंग जमा दिया था।
    इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
    वर्कफ्रंट की बात करें, तो अक्षय खन्ना की आगामी फिल्म ‘इक्का’ है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये एक थ्रिलर मूवी है। इसमें उनके साथ लीड रोल में सनी देओल नजर आएंगे।
    वहीं, कंगना रनौत इस समय बतौर सांसद सक्रिय हैं। उन्होंने अभिनय करना भी छोड़ा नहीं है। वे आखिरी बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आई थीं। इसके अलावा भी वह कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम रही हैं। जिन्हें लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई हैं।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
    • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    • TAGS
    • 'He doesn't even look at me...' When Kangana Ranaut flirted with this actor
    • Akshaye Khanna
    • Anil Kapoor
    • Anil Kapoor added his own amused recollection
    • bollywood
    • Breaking News ...
    • film No Problem
    • Kangana Ranaut
    • Kangana Ranaut f
    • Kangana's Account
    • Key Details of the Confession
    • Sanjay Dutt
    • When Kangana Ranaut spoke about flirting with '
    WhatsApp
    Facebook
    X
    Telegram
    Copy URL
      Previous articleटी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट पर बांग्लादेश का यू – टर्न खेल सलाहकार बोले- सरकार नहीं, खिलाड़ियों ने खुद किया देश के लिए बलिदान
      Next articleपुणे में बंगाली मजदूर सुखन महतो की हत्या: CM ममता बोलीं- घृणात्मक अपराध, गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की
      Aryavartkranti Bureau
      Aryavartkranti Bureau
      http://www.aryavartkranti.com
      आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।

      EDITOR PICKS

      सऊदी अरब को अमेरिका की बड़ी सैन्य सौगात, 5 अरब डॉलर के हथियार सौदे को मंजूरी; JDAM बमों से बढ़ेगी ताकत?

      आज का राशिफल

      कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का ट्रेलर जारी, हंसी और रोमांच से भरपूर है जासूसी कहानी

      POPULAR POSTS

      सऊदी अरब को अमेरिका की बड़ी सैन्य सौगात, 5 अरब डॉलर के हथियार सौदे को मंजूरी; JDAM बमों से बढ़ेगी ताकत?

      आज का राशिफल

      कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का ट्रेलर जारी, हंसी और रोमांच से भरपूर है जासूसी कहानी

      POPULAR CATEGORY

      • National1878
      • Uttar Pradesh966
      • International823
      • Bollywood543
      • Life Style458
      • Finance363
      • Sports311
      • Rashifal306
      Logo

      ABOUT US

      Newspaper is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

      Contact us: contact@aryavartkranti.com

      © aryavartkranti 2026

      • LEKH