नरसिम्हा से कल्कि पार्ट 2 तक, होम्बले फिल्म्स ने की महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत, 12 सालों में बनेंगी 7 एनिमेटेड फिल्में

होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा में सफल फिल्म निर्माताओं में से एक है। होम्बले फिल्म्स ने क्लेम प्रोडक्शंस के साथ मिलकर महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स के लिए आधिकारिक रोडमैप का अनावरण किया है। प्रोडक्शन हाउस 12 सालों मे 7 एनिमेटेड फिल्में लेकर आएगी, जो भगवान विष्णु के 10 दिव्स अवतार को दर्शाएगी। मेकर्स ने अपने सातों फिल्मों के टाइटल के साथ रिलीज का भी खुलासा किया है।
होम्बले फिल्म्स ने महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का एलान किया है। होम्बले क्लेम प्रोडक्शंस के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम करेगी। वह क्लेम प्रोडक्शन द्वारा लुभावने एनीमेशन के माध्यम से अपनी फिल्मों को बड़े पर्दे पर उतारेगी। दशक भर चलने वाली यह एनिमेटेड प्रोजेक्ट भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों का वर्णन करेगी। इसकी शुरुआत महावतार नरसिंह से शुरू होगी और 2037 में महावतार कल्कि पार्ट 2 के साथ इसका समापन होगा।
होम्बले फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो के जरिए 12 सालों में बनने वाली 7 एनिमेटेड फिल्मों के बारे में जानकारी दी है। मेकर्स ने फिल्मों के नाम रिलीज कैलेंडर के साथ साझा किया है। मेकर्स ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, संभावनाएं अनंत हैं, और हम अपनी कहानियों को स्क्रीन पर जीवंत होते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। एक एपिक सिनेमैटिक राइड के लिए तैयार हो जाइए। होम्बले फिल्म्स गर्व से महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स को प्रस्तुत करता है, जो कि क्लेम प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित लुभावने एनीमेशन के माध्यम से है। हम एक दशक से अधिक समय तक चलने वाली अपनी लाइनअप का अनावरण करते हुए काफी खुश हैं, जिसमें भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतार शामिल हैं।
मेकर ने अपने पोस्ट में अपनी पहली फिल्म महावतार नरसिम्हा के बारे में जानकारी देते हुए आगे लिखा है, महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई, 2025 को 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक ऐसे सिनेमाई चमत्कार के लिए तैयार हो जाइए जो आपको बेदम कर देगा।
महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसका निर्माण शिल्पा धवन, कुशाल देसाई और चैतन्य देसाई ने क्लेम प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। इसे होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को 3डी और पांच भारतीय भाषाओं हिंदी। कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular