आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

आर्यावर्त क्रांति ब्यूरो
लखनऊ। आज यानी 30 अप्रैल को CISCE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को नतीजे चेक करने के लिए अपनी यूनिक आईडी(UID) और इंडेक्स नंबर यूज करना होगा। इस वर्ष CISCE बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनों कक्षाओं के परिणाम में लड़कियों का लड़कों से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है।
कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.37% रहा और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64% रहा। वहीं, 12वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें कुल 99.45 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता के झंडे गाड़े और लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% रहा।
जानवी तिवारी को ऑल इंडिया तीसरी रैंक
लखनऊ के सेंट जोसेफ स्कूल की जानवी तिवारी ने 99% अंक हासिल करके ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है। जानवी ने बताया कि हार्ड वर्क और अपने लक्ष्य पर फोकस रहना ही सफलता की कुंजी है जानवी की माता ने बताया कि कई बार जानवी को पढ़ाई न करने के लिए मना करना पड़ता था लेकिन फिर भी इसका फोकस सिर्फ पढ़ाई पर रहा इसी वजह से आज उसने यह मुकाम हासिल किया है।
स्पर्श सक्सेना ने 10वीं में किया टॉप
कानपुर के स्पर्श सक्सेना ने 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कानपुर में टॉप किया है। वह सीलिंग हाउस स्कूल में पढ़ते हैं। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। स्पर्श ने अपनी प्रतिभा के दम पर शहर ही नहीं स्कूल का गौरव भी बढ़ाया है। स्पर्श स्कूल में पढ़ाई के बाद 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here