लेटेस्ट न्यूज़
22 May 2025, Thu

भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना, जापान को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर आई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (ढ्ढरूस्न) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह उपलब्धि देश की लगातार मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति को दर्शाती है।
आईएमएफ द्वारा हाल ही में जारी ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) बढ़कर 4,187.017 अरब डॉलर हो जाएगी। वहीं, जापान की जीडीपी का आकार 4,186.431 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इन आंकड़ों के साथ ही भारत आर्थिक महाशक्तियों की सूची में एक पायदान ऊपर आ गया है।
वर्तमान में, भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी हैं। आईएमएफ की रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि भारत जल्द ही जर्मनी को भी पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
आईएमएफ के आकलन के मुताबिक, भारत 2028 तक जर्मनी को पछाड़ सकता है। इससे पहले, भारत के 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की संभावना है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 5,069.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। वहीं, 2028 तक भारत की जीडीपी का आकार 5,584.476 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि इसी अवधि में जर्मनी की जीडीपी 5,251.928 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।
आईएमएफ के अनुमान के अनुसार, इस साल यानी 2025 में भारत की जीडीपी 6.2त्न की दर से बढ़ सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में जारी रिपोर्ट में आईएमएफ ने भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5त्न रहने का अनुमान जताया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं, अमेरिका और चीन, अगले 10 साल तक अपनी रैंकिंग बरकरार रख सकते हैं।
आईएमएफ की रिपोर्ट इस बात पर भी जोर देती है कि ‘ट्रंप टैरिफ’ जैसे बाहरी कारकों के बावजूद, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो वर्षों तक 6त्न से अधिक की ग्रोथ रेट बनाए रखने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा।
आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा, हमारे अप्रैल 2025 के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में 2.8 प्रतिशत की कमजोर ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है, जिसमें 127 देशों की वृद्धि दर में गिरावट शामिल है, जो ग्लोबल जीडीपी का 86 प्रतिशत है।

By Prabhat Pandey

प्रभात पांडेय आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार और दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने वाले प्रभात पांडेय प्रेरणा और सकारात्मकता के प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *