लेटेस्ट न्यूज़
21 Apr 2026, Tue

आईपीएल के सबसे महंगे ओवर, जब दो गेंदबाजों के एक ओवर में पड़े 37-37 रन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन जारी है। जिसमें 10 बेस्ट टीमें एक ट्रॉफी के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस टूर्नामेंट में बैट और बॉल के बीच कड़ा संघर्ष भी देखने को मिलता है। जहां दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज वर्ल्ड के बेहतरीन गेंदबाज पर हावी होने की कोशिश करते हैं। क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में बल्लेबाज पहले ही ओवर से छक्का चौका मारकर अपनी टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश करता है तो वहीं गेंदबाज पहले ही ओवर में विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में डालने का प्रयास करता है।
लेकिन इस स्टोरी में हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाए है, जिसकी वजह से वो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। एक ओवर में अगर लगातार 6 छक्के भी लग जाए तो ज्यादा से ज्यादा 36 रन ही बनते हैं। लेकिन आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा ओवर 37 रनों का है, जो 6 छक्के लगने से भी 1 रन ज्यादा है। हैरत की बात ये है कि ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार हुआ है। तो आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट का सबसे महंगा ओवर किस गेंदबाज के नाम है।
आईपीएल 2011 में कोच्चि टस्कर्स के लिए खेलते हुए प्रशांत परमेश्वरन ने आरसीबी के खिलाफ 37 रन खर्च किए थे। जो आईपीएल के इतिहास का अब तक का सबसे महंगा ओवर बन गया। उस ओवर में क्रिस गेल ने बल्ले से 4 छक्के और 3 चौके जड़कर 36 रन बटोरे थे, जबकि एक रन नो बॉल की वजह से मिला था।
हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक ओवर में 37 रन खर्च किए थे। जब रवींद्र जडेजा ने उस ओवर में 5 छक्के और 1 चौका जड़ा था। साथ में एक नो-बॉल का भी रन मिला था।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेनियल सैम्स के एक ओवर में 4 छक्के और 2 चौके लगाकर 32 रन बटोरे थे। इसके अलावा एक नो बॉल पर दो रन दौड़ कर भी बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने 2014 में किंग्स एक्स1 पंजाब (अंब पंजाब किंग्स) के खिलाफ खेलते हुए परविंदर अवाना के एक ओवर में 33 रन जड़े थे। जिसमें 2 छक्के और 5 चौके और एक नो बॉल शामिल थी।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं। जब आरसीबी के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने उनके ओवर में 4 छक्के और दो चौके मार कर कुल 32 रन बटोरे थे। साथ एक नो बॉल का भी रन मिला था।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।