लेटेस्ट न्यूज़
22 Jul 2026, Wed

मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर हमला, कहा- वे 42 देशों में गए पर मणिपुर नहीं पहुंचे

मैसूर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 42 देशों का दौरा किया, लेकिन मणिपुर नहीं पहुंचे। खरगे ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश की जनता भाजपा और आरएसएस को संविधान बदलने की इजाजत नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी में लोग काम करते हैं, जबकि मोदी की भाजपा में लोग केवल बोलते हैं।
उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की ओर से आरोपपत्र दाखिल करना केवल उनका और गांधी परिवार का नाम खराब करने की कोशिश है। केंद्र सरकार कांग्रेस पार्टी को निशाना बना रही है। खरगे ने कहा कि वाड्रा के साथ जो कुछ किया गया है, वह एक व्यक्ति से बदला लेने और एक पार्टी को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। यह सब वाड्रा और गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश के तहत किया जा रहा है। वे इसमें कभी सफल नहीं होंगे। अदालतें हैं। वाड्रा को जो परेशानी दी जा रही है, वह ठीक नहीं है। हम सभी उनके अच्छे काम का समर्थन करते हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।