सावन शिवरात्रि पर घर के द्वार और आंगन में बनाएं ये आसन रंगोली डिजाइन

सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सावन शिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस मौके पर शिवभक्त उपवास करते हैं, मंदिर जाते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक या रूद्राभिषेक करते हैं। वहीं कुछ लोग घर पर भी शिव पूजन करते हैं। सावन माह में रूद्राभिषेक और मंत्रोच्चारण की ध्वनि शिवभक्तों के घर आंगन में सुनाई देना सामान्य बात है। ऐसे में शिव की भक्ति में लीन लोगों को सावन के पावन मौके पर घर के द्वार और आंगन पर पारंपरिक रंगोली बनाकर शिव पूजन करना चाहिए।
सावन शिवरात्रि के खास मौके पर आप शिवशक्ति से प्रेरित सुंदर रंगोली डिजाइन घर के द्वार, आंगन या मंदिर में सजा सकते हैं। यहां आपको शिव की आसान और प्रभावी रंगोली डिजाइन की कुछ तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे देखकर आप अपने घर पर भी मिनटों में रंगोली सजा सकते हैं।
शिवलिंग आकार की रंगोली डिजाइन
इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाने में आसान और सुंदर दिखती है। इसे बनाने के लिए चावल का उपयोग भी कर सकते हैं। शिवलिंग का आकार दें और रंगोली से रंग भरें।
फूलों से रंगोली की आउटलाइन
रंगोली की ये डिजाइन झटपट बनाई जा सकती है। गोलाकार आकृति के एक ओर से गोले को लंबा फैलाकर शिवलिंग बनाएं। पीला और नारंगी रंग इस तरह की रंगोली डिजाइन पर अधिक आकर्षक लगेगा। बीच में दीपक जाएं। फूलों से रंगोली को आउटलाइन भी दे सकते हैं।
ऊँ की रंगोली
तस्वीर में नजर आ रही ये रंगोली डिजाइन बनाने में सरल है। इसमें एक चतुर्भुज आकृति को एक रंग से भरे। उसके अंदर ऊँ की आकृति बनाएं। चाहें तो ऊँ में शिवलिंग को भी दर्शा सकते हैं। चतुर्भुज के किनारों पर दीपक रखें।
चावल की रंगोली
अगर आप बच्चों के साथ रंगोली बना रही हैं या कम जगह में छोटी -छोटी रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो रंगोली की इस डिजाइन को बना सकती हैं। इसमें शिवलिंग की आकृति बनाई गई है। खास बात ये है कि इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आपको अलग से रंगों की जरूरत भी नहीं है। घर में रखी चीजों जैसे चावल, हल्दी और कुमकुम से बनाएं।


शिव नाम की रंगोली
ये रंगोली डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें शिव रंगों से लिखा गया है। जिसमें शिव के श के ऊपर चावल से शिवलिंग बनाया गया है और व के अंदर में बेलपत्र की तीन पत्तियां बनाई गई हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular