लेटेस्ट न्यूज़
6 May 2026, Wed

पैट्रियट ने दुनियाभर में मचाई धूम, तीन दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ के हुआ पार

पैट्रियट साल की मच अवेटेड फिल्म थी। मोहनलाल और ममूटी स्टारर इस स्पाई पॉलिटिकल थ्रिलर ने 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिव्यू मिला और इसने कई नई फिल्मों से क्लैश के बावजूद शानदार ओपनिंग की। हालांकि वीकेंड पर द पैट्रियट के कलेक्शन में घरेलूबाजार में गिरावट दर्ज की गई लेकिन वर्ल्डवाइड इसने गर्दा उड़ा दिया है। जानते हैं इस फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा है?
मोहनलाल और ममूटी की द पैट्रियट की शुरुआत तो धमाकेदार हुई लेकिन फिर दूसरे ही दिन इसकी कमाई में मंदी देखी गई। वहीं ये फिल्म रविवार की छुट्टी का भी फायदा नहीं उठा पाई और इसके कलेक्शन में फिर काफी गिरावट दर्ज की गई है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक द पैट्रियट ने रिलीज के पहले दिन भारत में 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन इस फिल्म ने 6।15 करोड़ कमाए।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द पैट्रियट ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को घरेलू बाजार में 5।50 करोड का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ पैट्रियट की तीन दिनों की कुल कमाई अब 21।65 करोड़ रुपये हो गई है।
पैट्रियट की कमाई में घरेलू बाजार में बेशक मंदी देखी जा रही है लेकिन विदेशों में ये फिल्म कमाल कर रही है। बता दे कि तीसरे दिन फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगभग 9 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इससे फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 38।50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी के साथ घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस को मिलाकर इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 63।61 करोड़ रुपये हो गई है। जो तीन दिनों में हासिल की गई एक बड़ी उपलब्धि है। मलयालम भाषी क्षेत्रों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसके चलते यह फिल्म इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
पैट्रियट का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है और यह एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर है जिसमें कई बड़े कलाकार हैं। ममूटी और मोहनलाल के साथ, फिल्म में फहद फासिल, कुंचको बोबन, नयनतारा, रेवती, दर्शना राजेंद्रन और राजीव मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर सुशिन श्याम ने तैयार किया है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।