प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी जोनस के साथ मनाया संडे, PHOTO साझा कर लिखी ऐसी बात

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के कारण काफी बिजी रहती हैं, लेकिन परिवार के साथ समय बिताने और उसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने में बिल्कुल भी देर नहीं करती हैं। वह कई फैशन और फिल्म समारोहों में नजर आती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी मालती के साथ फोटो शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो पोस्ट पर उन्होंने लिखा है, ‘संडे लाइक दिस’। प्रियंका इस फोटो में अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में प्रियंका ने नाइट सूट पहना है। अपनी बेटी मालती को गोद में लिए मुस्कुरा रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के जन्मदिन पर फोटो शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा ने इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए निक और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ कुछ दिल को छू लेने वाले पल साझा किए।
प्रियंका चोपड़ा अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहना पसंद करती हैं। वह अपने जीवन के अलग-अलग मौकों से कुछ फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।प्रियंका ने हाल ही में सिटाडेल फिल्म की शूटिंग शुरू होने की बात सोशल मीडिया पर साझा की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में द ब्लफ की शूटिंग पूरी की है और अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा, उनके पास हेड्स ऑफ स्टेट और जी ले जरा जैसी फिल्में हैं। वहीं, निक जोनस अगली बार पावर बैलाड में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here