हरियाणा है तैयार, फिर एक बार भाजपा सरकार… सोनीपत की धरती से पीएम मोदी ने किया सर छोटू राम को नमन

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। मैं गर्व से कहता हूं मैं जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरा हरियाणा कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोनीपत की धरती से महान सपूत सर छोटू राम को प्रणाम करता हूं, उनका जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा… आज 25 सितंबर, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती है, गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ता दिखाया वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान भी हो रहा है। ये मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारों में लग गए हैं। पहले चरण में जिस तरह जम्मू कश्मीर में मतदान का रिकॉर्ड टूटा, वो भी दुनिया ने देखा। मैं जम्मू कश्मीर के लोगों की सराहना करूंगा, उन्हें बधाई दूंगा कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। आज हमारे प​थ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है। अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो रास्ता दिखाया, वो प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है। उनकी प्रेरणा से भाजपा, भारत को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा रही है, गरीबों का उत्थान कर रही है। मैं श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में पूरी दुनिया में भारत पर भरोसा बढ़ा है, विश्वास हुआ है कि अब भारत, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्त होकर तरक्की कर रहा है। दुनिया को लगता है कि आने वाले समय में कोई देश सबसे तेज आगे बढ़ेगा, तो वो भारत है। भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग, दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगिकरण बढ़ता है, तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here