दादी की शादी में नीतू कपूर और कपिल शर्मा सहित कई सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म में नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ किसी फिल्म में पहली बार नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। जाने कब रिलीज होगी दादी की शादी।
निर्माताओं ने आज दादी की शादी का पहला पोस्टर लुक शेयर किया है। इसके साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, दादी इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं और सारे नियम तोड़ रही हैं। क्या परिवार उनके साथ है या उनके खिलाफ? दादी की शादी में, जनरेशन डी से जनरेशन जेड तक सभी आमंत्रित हैं।
दादी की शादी में कपिल शर्मा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, दक्षिण के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब सहित कई सहायक कलाकार हैं। दादी की शादी एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शिमला में हुई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा इसका क्लाइमेक्स सीक्वेंस है। फिल्म के निर्देशक मोहन ने बताया कि एंड-क्रेडिट सॉन्ग में शिमला और आसपास के कई स्कूलों के 700 बच्चे, पूरी कास्ट के साथ नजर आएंगे। उन्होंने कहा, मैं फाइनल शूट के लिए पूरी कास्ट को आमंत्रित करूंगा, जो गोल्डन टोबैको फैक्ट्री या फिल्म सिटी में हो सकता है।
दादी की शादी का पोस्टर रिलीज; पहली बार बेटी रिद्धिमा के साथ नजर आएंगी नीतू कपूर, कपिल शर्मा का भी अहम किरदार

