वायनाड दौरे पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, ‘हमारी लड़ाई देश की आत्मा के लिए’

वायनाड। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने रविवार को वायनाड के मनंतवाडी में एक रैली की। उन्होंने इस रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आज लड़ाई उस ताकत के खिलाफ है जो लोगों के अधिकारों को कमजोर करके उसे अपने व्यापारी मित्रों के हवाले कर रही है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस अपने राष्ट्र की भावना के लिए लड़ रही है।
प्रियंका गांधी ने भाजपा को घेरा
मनंतवाडी में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ‘आज हम अपने राष्ट्र की भावना, भारत की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, हम एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमारे देश की नींव पर बनी संस्थाओं को नष्ट करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।’ प्रियंका गांधी ने लोगों के साथ रहने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का वादा किया।
लोगों का किया धन्यवाद
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘आपके प्यार, समर्थन और मुझे अपना सांसद बनाने के लिए आपका धन्यवाद। यूडीएफ कार्यकर्ताओं ने मेरी जीत के लिए बहुत मेहनत की। मैं उन सभा का धन्यवाद करती हूं।’ बता दें कि प्रियंका गांधी वायनाड की दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे में राहुल गांभी भी उनके साथ हैं। शनिवार को प्रियंका ने तिरुवंबाडी के मुक्कम, निकंबूर के कौलाई, कोझीकोड के वंदूर और एडवन्ना और मलप्पुरम में आयोजित रैलियों में हिस्सा लिया। उन्होंने वायनाड उपचुनाव में 4,10,931 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here