‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’ वाले बयान पर बुरे फंसे सैम पित्रोदा, भाजपा के पलटवार से सियासी घमासान

नई दिल्ली। अपने बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक फिर अपने बयान से देश की सियासत गर्माहट तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि चीन हमारा दुश्मन नहीं है। साथ ही उन्होंने चीन से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने का दावा करते हुए कहा कि भारत को चीन को दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए।
भाजपा का पलटवार
कांग्रेस नेता इस बयान सत्ता पक्ष भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा ने कांग्रेस पर चीन के प्रति विशेष लगाव का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के चीन के प्रति इस रुख की जड़ 2008 में कांग्रेस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए समझौते में है।
क्या कहा पित्रोदा ने…
पित्रोदा ने कहा कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत का दृष्टिकोण हमेशा टकरावपूर्ण रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि देशों को एक-दूसरे से सहयोग करना चाहिए, न कि टकराव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here