आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि व्यक्ति का व्यवहार कैसा है, इस बात की जानकारी सामने वाले के कपड़ों से ली जा सकती है। पर, क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति का व्यवहार कैसा है, इस बात का पता जूतों के जरिए भी लगाया जा सकता है। जी हां, सुनने में ये आपको अजीब लगे लेकिन ये हकीकत है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पैरों में धारण करने वाले जूते, चप्पल, सैंडल, व्यक्ति के व्यक्तित्व एवं उसके आचरण के बारे में जानकारी देते हैं। वो किस प्रकार के जूते पहनना पसंद करता है, उससे आप पता लगा सकते हैं कि सामने वाला कैसा है। आइए आपको भी इस बारे में बताते हैं।
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के अनुसार, आप किसी भी व्यक्ति के जूतों को देखकर लगभग 90% तक सही अनुमान लगा सकते हैं कि वह इंसान कैसा है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगें।
जो लोग स्पोर्ट्स शूज या स्नीकर्स पहनना पसंद करते हैं
यदि आप ज्यादातर समय स्पोर्ट्स शूज या स्नीकर्स पहनना पसंद करते हैं तो ये बताता है कि आप उत्साही हैं। ऐसे लोग काफी एनर्जेटिक, कूल और फ्रेंडली स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों को एक्टिव रहना पसंद होता है और ये नई चीजें आजमाने से नहीं डरते।
जो लोग चप्पल पहनना पसंद करते हैं
यदि आप ज्यादातर समय चप्पल पहनना पसंद करते हैं, इससे ये पता लगता है कि आप सहजता को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे लोग आमतौर पर सुलझे हुए और डाउन-टू-अर्थ होते हैं।
जो लोग बूट्स पहनना पसंद करते हैं
जो लोग बूट्स पहनना पसंद इससे पता लगता है कि आप साहसी, मजबूत व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। ऐसे लोग हमेशा ही थोड़े रफ-एंड-टफ नेचर के होते हैं। इन्हें एडवेंचर पसंद होता है।
जो महिलाएं हील्स पहनना पसंद करती हैं
यदि आप ज्यादातर समय हील्स पहनना पसंद करती हैं तो इससे पता लगता है कि आप कॉन्फिडेंट, महत्वाकांक्षी और स्टाइल-कांशस हैं। ऐसी महिलाएं किसी भी माहौल में खुद को प्रेजेंट करना अच्छे से जानती हैं।
जो लोग फॉर्मल जूते पहनना पसंद करते हैं
यदि आप ज्यादातार समय फॉर्मल जूते पहनना पसंद करते हैं तो आमतौर पर आप अनुशासित, प्रोफेशनल और डिटेल्स पर ध्यान देने वाले लगेंगे। ऐसे लोग काफी नियमित होते हैं। इन्हें समय पर चीजें करना पसंद होता है। ऐसे लोग महत्वाकांक्षी भी काफी ज्यादा होते हैं।