बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट देखने के बाद स्क्वॉयर यार्ड की वेबसाइट पर इन्सपेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन ने ये रिपोर्ट जारी की है। इस अपार्टमेंट की कीमत जनवरी 2025 में रिजिस्टर हो चुकी है।
बढ़ी सोनाक्षी के अपार्टमेंट की कीमत
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2020 में 14 करोड़ में अपनी प्रॉपर्टी खरीदी थी। 22.50 करोड़ रुपये में इस अपार्टमेंट को बेचा है। इस अपार्टमेंट की कीमत में 61 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के पास 81 ऑरिएट में एक और अपार्टमेंट है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सेल डीड के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की खरीदार रिची बंसल हैं। 45 साल की यह महिला पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने जनवरी 2025 में ही इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज दाखिल किया था।
इन फिल्मों में नजर आईं सोनाक्षी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में, उन्होंने संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा हीरामंडी (2024) में दोहरी भूमिका निभाई। अपने अभिनय करियर के अलावा, सिन्हा ने प्रेस-ऑन नेल्स में विशेषज्ञता वाले ब्रांड SOEZI के साथ ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखा है।
जहीर इकबाल से की शादी
आपको बता दें कि जहीर इकबाल ने सलमान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। सात साल तक डेटिंग करने के बाद, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी कर ली। दोनों साथ में खुशहाल जिंदगी बीता रहे हैं। कपल अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता है।
सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा मुंबई स्थित अपार्टमेंट, 61 प्रतिशत मुनाफे के साथ करोड़ों में हुई डील
