लेटेस्ट न्यूज़
25 Aug 2026, Tue

नेटफ्लिक्स पर दिखेगा तापसी पन्नू का गंधारी रूप, बेटी को बचाने के लिए मां करेगी सारी हद पार

तापसी पन्नू को आखिरी बार फिल्म अस्सी में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई। अब अभिनेत्री अपनी अगली और लंबे समय से चर्चित फिल्म गांधारी के साथ दर्शकों के बीच लौट रही हैं। यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन, क्राइम और बदले पर आधारित थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है और उन्हीं के बैनर कथा पिक्चर्स के तहत निर्मित है। फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।
गांधारी का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा। यह 3 सितंबर, 2026 से सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
फिल्म में तापसी मुख्य किरदार में हैं। उनके साथ इश्वाक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम, जतिन सरना और मीता वशिष्ठ जैसे कलाकार मौजूद हैं।
कहानी एक मां-बेटी के गहरे और अटूट रिश्ते पर आधारित है। मां के किरदार में तापसी हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अभिनेत्री बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगी।
गंधारी में तापसी के अलावा इश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
फिर आई हसीन दिलरुबा की शानदार सफलता के बाद, इस फिल्म से तापसी और लेखिका और निर्मता कनिका ढिल्लों की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है।
कनिका ने बानी के इस सफर को एकदम असली, अथक और बेहद निजी बताया है। वहीं, नेटफ्लिक्स ने कहा है कि यह फिल्म इस बात पर एक बेबाक नजर डालेगी कि एक मां अपने बच्चे के लिए कितनी हद तक जा सकती है।
तापसी भी इसमें अपने अब तक के सबसे चुनौती भरे किरदारों में से एक में नजर आने वाली हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।