लेटेस्ट न्यूज़
13 May 2026, Wed

फिल्म चांद मेरा दिल का ट्रेलर जारी, प्यार और तड़प के बीच उलझी अनन्या-लक्ष्य की कहानी

चांद मेरा दिल के मेकर्स ने रोमांटिक ड्रामा का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा ट्रेलर रिलीज किया। इस ट्रेलर में दर्शकों को एक ऐसी इमोशनल लव स्टोरी की झलक देखने को मिली, जो जुनून, हार्ट ब्रेक और सेंसिटिव इमोशन से भरा है। अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आए है। यह फिल्म आज के जमाने के एक ऐसे रोमांस को दिखाती है जो लोगों से रिलेट कर सकती है। मेकर्स ने चांद मेरा दिल का ट्रेलर लॉन्च किया और इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। मेकर्स ने ट्रेलर को साझा करते हुए इसे एक दिल छू लेने वाला कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, एक लव स्टोरी जो न तो परफेक्ट है, न ही प्लान की हुई, बस थोड़ी सी रियल है। चांद मेरा दिल – ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में। चांद मेरा दिल का ट्रेलर 2 मिनट 54 सेकंड का है। इसकी शुरुआत अनन्या पांडे और लक्ष्य के किरदार से होती है, जिसमें लक्ष्य का किरदार अनन्या के किरदारे से किसी चीज के लिए माफी मांगता है और अपनी गलती पर पछताते हुए नजर आता है। फिल्म में लक्ष्य ने आरव और अनन्या ने चांदनी का किरदार निभाया है। इसके बाद, ट्रेलर में दोनों के बीच पनपते रोमांस को दिखाया गया है। दर्शकों को उनके कॉलेज के दिनों में ले जाया जाता है, जहां उनकी लव स्टोरी पहली बार परवान चढ़ती है। उनकी केमिस्ट्री और जवानी का रोमांस ही इस ट्रेलर का केंद्र है। हालांकि, जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी में ट्विस्ट आता है। दोनों के बीच एक ऐसी बात होती है जो उनकी लव स्टोरी को परफेक्ट होने से रोकती है और यह साफ तौर पर आरव की गलतियों की वजह से है। एक ऐसी गलती जिसके लिए उसकी अपनी बहन भी उसे पूरी तरह माफ़ नहीं कर पाती। लेकिन वह गलती है क्या? ट्रेलर इस टकराव के इर्द-गिर्द बड़ी चालाकी से घूमता है, बिना कहानी के आगे के राज खोले। यह कपल के बीच एक बड़े झगड़े की ओर इशारा करता है, जिससे चांदनी का दिल टूट जाता है, जबकि आरव उसे वापस पाने की पूरी कोशिश करता हुआ दिखाई देता है। पूरे ट्रेलर में किरदारों के बीच का तनाव साफ दिखाई देता है। ट्रेलर का अंत एक खूबसूरत लाइन के साथ होती है, जिसमें आरव, चांदनी से कहता है, तू सच में चांद है यार, नूर भी, गुरूर भी और दूर भी। धर्मा प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी इस फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिज्के डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है।
इसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिलहाल चांद मेरा दिल 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।