करोड़ों निवेशकों पर मंडरा रहा साइबर फ्राड का खतरा, देश के सबसे बड़े बैंक ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में बढ़ते साइबर अपराध ने आम लोगों के साथ-साथ सरकारों की भी नींद उड़ा दी है। इसी बीच सबसे बड़े सरकारी बैंक- स्क्चढ्ढ ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक चेतावनी जारी की है। स्क्चढ्ढ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से चेतावनी जारी की है। एसबीआई ने लिखा है, “भारतीय स्टेट बैंक अपने सभी ग्राहकों और आम जनता को सावधान करता है कि उसके टॉप मैनेजमेंट के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किए जा रहे हैं, जो कुछ निवेश योजनाओं को शुरू करने या उनका समर्थन करने का दावा करते हैं।
ये वीडियो लोगों को तकनीकी उपकरणों के माध्यम से ऐसी योजनाओं में अपना पैसा निवेश करने की सलाह देने का प्रयास करते हैं। हम स्पष्ट करते हैं कि एसबीआई या उसके कोई भी अधिकारी ऐसी किसी भी निवेश योजना की पेशकश या समर्थन नहीं करते हैं जो अवास्तविक या असामान्य रूप से ज्यादा रिटर्न का वादा करती हो। इसलिए, जनता को सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसे डीपफेक वीडियो से जुड़ने और उनका शिकार होने से सावधान किया जाता है।
बताते चलें कि देश-दुनिया में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन ्रढ्ढ का इस्तेमाल बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, साइबर अपराधी भी साइबर फ्रॉड को अंजाम देने में जमकर ्रढ्ढ का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड को रोका जाए और इसके लिए तमाम कोशिशें भी की जा रही हैं। हालांकि, लोगों को अपनी तरफ से भी सतर्क रहने की जरूरत है। भारी-भरकम रिटर्न के लालच में फंसकर आप अपनी खून-पसीने की कमाई को गंवा भी सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here