दही खाने का सही समय क्या है और सेहत के लिए यह कितना है फायदेमंद

दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर, पेट के लिए तो यह दवा समान है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकारों का नाश होता है। आसान शब्दों में कहें तो कब्ज, दस्त, बदहजमी और अपच जैसी समस्या दूर होती है। साथ ही दही खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12, गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए डॉक्टर रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दही खाने का सही समय क्या है और सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दिन के समय में दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासकर, दोपहर का समय अधिक लाभदायक है। इससे पाचन तंत्र सही से काम करता है। साथ ही खाना सही से पचता है। इसके अलावा, शरीर को ऊर्जा की भी प्राप्ति होती है। दही में प्रोबायोटिक्स पाए होते हैं, जो आंत के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर रात के समय में दही खाते हैं, तो इससे रात की नींद में खलल पैदा होती है। साथ ही पाचन संबंधी विकार भी होते हैं। इसके लिए दोपहर के समय में दही खाएं।
कब न खाएं दही?
-खाली पेट दही का सेवन नहीं करें।
-रात में सोते समय स्नैक्स के साथ दही न खाएं।
-शाम के समय भी दही न खाएं।
दही के फायदे
दही पेट के लिए वरदान समान है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी सभी परेशानियों से निजात मिलता है। कब्ज की समस्या दूर होती है। शरीर हायड्रेट रहता है। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। प्रोटीन की मौजूदगी से शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसके लिए रोजाना दोपहर के समय में दही जरूर खाएं।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। आर्यावर्त क्रांति इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular