167 गेंद में 400 रन! वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में नया कीर्तिमान, जो कोहली 19 सीजन में नहीं कर सके वो वैभव ने अपने दूसरे सीजन में कर दिया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम गूंज रहा है. 14 साल की उम्र में पिछले साल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव इस साल भी आईपीएल में धूम मचा रहे हैं. वो इस सीजन भी राजस्थान के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब तक खेले गए 9 मैच में वैभव 400 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन बार 15 बॉल में अपनी फिफ्टी भी पूरी की जो की आईपीएल में रिकॉर्ड है.
वैभव ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की, और न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए युवा सनसनी वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन बना दिए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे. अपनी इस पारी के दौरान, सूर्यवंशी ने इस सीजन सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन पूरे कर लिए. उन्होंने यह उपलब्धि 238.09 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से हासिल की, जो ढ्ढक्करु के किसी भी सीजन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज गति से बनाए गए 400 रन हैं.
इस सीजन वैभव ने अपने बल्ले से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गेंदबाजों को चौंकाया है. बड़े से बड़े गेंदबाज को वैभव ने बाउंड्री जड़कर अपनी पारी की शुरुआत की. जिसमें जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड, जो हेजलवुड, पैट कमिंस और मार्को जान्सन के नाम शामिल हैं. अब तक 15 वर्षीय युवा ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो फिफ्टी और एक शतक के साथ 239 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बना चुके हैं.
इस सीजन रन बनाने के मामले में कई खिलाड़ियों के बीच होड़ लगी हुई है. कभी अभिषेक शर्मा सबसे आगे निकल जाते हैं तो कभी विराट कोहली ऑरेंज कैप होल्डर बन जाते हैं. क्योंकि बल्लेबाजों के बीच रनों का फासला ज्यादा नहीं है. अभिषेक शर्मा वैभव से केवल 20 रन पीछे है और अगर वो आज के मैच में मुंबई के खिलाफ 20 बना देते हैं तो फिर ऑरेंज कैप उनके सिर पर सज जाएगी.

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular