आरबीआई ने लोन नियमों में किए बड़े बदलाव, आम लोगों को मिलेगी राहत, इस दिन से मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली, एजेंसी। । भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों और कारोबारियों को राहत देने के लिए लोन से जुड़े कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। इनमें से तीन नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे, जबकि बाकी पर अभी विचार चल रहा है। अब अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है, तो बैंक तीन साल के लॉक-इन पीरियड से पहले भी आपकी श्वरूढ्ढ कम कर सकेंगे। वहीं, फिक्स्ड रेट लोन लेने वाले ग्राहकों को फ्लोटिंग रेट में स्विच करने का विकल्प भी दिया जा सकता है। इससे उधारकर्ताओं को ब्याज दर चुनने में ज्यादा लचीलापन मिलेगा।
आरबीआई ने गोल्ड लोन को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। अब सिर्फ जौहरी ही नहीं, बल्कि छोटे कारोबारी और कारीगर भी गोल्ड के बदले बैंक से लोन ले सकेंगे। गोल्ड मेटल लोन (त्ररूरु) की रीपेमेंट अवधि 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। साथ ही, गैर-निर्माण ज्वेलरी विक्रेता भी इसे आउटसोर्सिंग के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। यह कदम रूस्रूश्व और ज्वेलरी सेक्टर के लिए लाभकारी साबित होगा।
आरबीआई ने बैंकों को ऑफशोर मार्केट से फंड जुटाने की अनुमति दी है। अब बैंक विदेशी मुद्रा या रुपये में बॉन्ड जारी करके पूंजी जुटा सकेंगे। इससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और वे ज्यादा लोन देने में सक्षम होंगे। भारत में काम कर रही विदेशी बैंक शाखाओं पर भी बड़े लोन और इंटर-ग्रुप ट्रांजेक्शन के नए नियम लागू होंगे, जिससे जोखिम कम होगा।
अब बैंक और वित्तीय संस्थान हर हफ्ते क्रेडिट ब्यूरो को डेटा भेजेंगे। पहले यह पाक्षिक रूप से भेजा जाता था। इससे क्रेडिट रिपोर्ट की गलतियां समय पर सुधर सकेंगी। रिपोर्ट में ष्ट्यङ्घष्ट नंबर भी जोड़ा जाएगा, जिससे पहचान प्रक्रिया और आसान होगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular