‘धुरंधर’ के गाने पर झूमे निक जोनस, भाइयों को भी कराया डांस, प्रियंका चोपड़ा के पति पर फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड म्यूजिक की दीवानगी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका जादू इंटरनेशनल भी साफ नजर आता है। हाल ही में नया मामला मशहूर सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और उनके भाई जो और केविन जोनस का है, जिन्होंने अपने कॉन्सर्ट से पहले जोश बढ़ाने के लिए एक हिंदी फिल्म का गाना चुना है। खास बात यह है कि यह गाना आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रैक ‘शरारत’ है, जो इन दिनों दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है।
निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
निक जोनस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने भाइयों के साथ स्टेज पर जाने से पहले ‘शरारत’ गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तीनों की एनर्जी और एक्साइटमेंट साफ झलक रही है। निक ने इस वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिससे यह साफ हो गया कि यह गाना अब उनकी प्री-शो रूटीन का हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे खूब पसंद किया।
इससे पहले भी साझा किया था बॉलीवुड गाना
यह पहली बार नहीं है जब जोनस ब्रदर्स ने बॉलीवुड म्यूजिक के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो। इससे कुछ दिन पहले ही निक जोनस ने फिल्म ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवां जावां’ पर झूमते हुए एक और वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में वह भारतीय संगीत की धुन और बीट्स को एंजॉय करते नजर आए थे। यह साफ दिखाता है कि निक और उनका परिवार भारतीय गानों को सिर्फ सुनता ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़ाव भी महसूस करता है। निक के नए वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी काफी दिलचस्प रहे। किसी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ‘देसी जीजू’ कहा, तो किसी ने भारतीय संस्कृति से उनके जुड़ाव की तारीफ की।
‘धुंरधर’ का हिट म्यूजिक चार्ट
उधर, फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। इस फिल्म का हर गाना ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी हिंदी फिल्म के पूरे एल्बम ने एक साथ इंटरनेशनल लेवल पर इतनी बड़ी पहचान बनाई हो। यह उपलब्धि न सिर्फ फिल्म के लिए, बल्कि भारतीय संगीत इंडस्ट्री के लिए भी गर्व की बात है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular