लेटेस्ट न्यूज़
22 Feb 2026, Sun

टीवी को कमतर समझे जाने पर राजीव खंडेलवाल ने रखी राय, शाहरुख खान का दिया उदाहरण

एक्टर राजीव खंडेलवाल 25 वर्षों से ज्यादा वक्त से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह 90 के दशक के मशहूर टीवी शो ‘कहीं तो होगा’ में आमना शरीफ के साथ सुजल का रोल निभाकर मशहूर हुए। टेलीविजन से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले एक्टर ने टीवी को छोटा समझे जाने के बारे में बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
टीवी शो के लिए जाने जाते हैं शाहरुख
वैरायटी इंडिया से बातचीत में राजीव ने कहा, ‘जो प्रोजेक्ट्स सबसे लंबे समय तक चले हैं, वे उस जमाने के टेलीविजन शो हैं। इन्हें हम आज भी याद करते हैं। शाहरुख खान आज भी अपने टीवी शो के लिए जाने जाते हैं। सोचिए शो कितना लंबा चला! फिल्मों और दूसरी चीजों के मुकाबले इसे कम क्यों आंका जाता है? मुझे वजह पता है। क्योंकि टेलीविजन इंडस्ट्री में शामिल होने वाले ज्यादातर लोग आखिर में फिल्म स्टार बनना चाहते हैं।’
शोहरत की चाह रखने वाले एक्टर नहीं
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की चमक-दमक की तरफ खिंचे चले आने वाले कई लोग सिर्फ फेम के लिए एक्टर बनना चाहते हैं। उनके मुताबिक, अगर मोटिवेशन फेमस होने की चाहत से शुरू होता है, तो उन्हें सच में एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि एक स्टार की लाइफस्टाइल अपनाने में है।
टेलीविजन खुद को नीचा दिखाता है
राजीव ने कहा कि टेलीविजन खुद को नीचा दिखाता है। टीवी की हीन भावना खुद अपने ऊपर थोपी हुई है। उनके मुताबिक वक्त के साथ-साथ फिल्मों को टेलीविजन से बड़ा समझा गया है।
राजीव खंडेलवाल का काम
अभिनेता राजीव खंडेलवाल को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में देखा गया था। इसमें शाहिद कपूर भी थे। वह आखिरी बार टीवी शो ‘रग रग में गंगा सीजन 2’ में नजर आए थे।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।