आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सर्किल जयसिंहपुर के दुर्गा पूजा पंडालों एवं प्रमुख स्थलों पर BDS व एएस चेक टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान

ुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.10.2026 को क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल, BDS टीम एवं एएस चेक टीम द्वारा सर्किल जयसिंहपुर क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों एवं प्रमुख स्थलों पर सघन चेकिंग एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संभावित सुरक्षा खतरों के दृष्टिगत आवश्यक सतर्कता बरती गई।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों एवं DJ संचालकों के साथ बैठक कर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप DJ बजाने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी आयोजकों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की अपील की गई।

अन्य ख़बर

Most Popular