बॉलीवुड की बेबाक सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) एक बार फिर अपने तीखे तेवरों के साथ सुर्खियों में हैं। एक प्रोफेशनल सिंगर के तौर पर इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए सोना ने सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) पर जोरदार तंज कसा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन्होंने न सिर्फ सलमान की हालिया गायकी का मजाक उड़ाया, बल्कि साल 2016 के पुराने विवाद और उसके बाद झेली गई भयानक ऑनलाइन प्रताड़ना का दर्द भी बयां किया।
सलमान के नए गाने को बताया ‘मास्टरपीस’, बोल पर उठाए सवाल
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Matrubhoomi: May War Rest In Peace) का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ (Teri Sexy Beauty) रिलीज किया, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल पर चुटकी लेते हुए सोना ने वीडियो में कहा, “मिस्टर खान का यह नया ‘मास्टरपीस’ एक ऐसी फिल्म से है जो कथित तौर पर हमारे सैनिकों के बलिदान से प्रेरित है, और हमारे सुपरस्टार यहां दो पेग पीने और हवाई जहाज बन जाने के बारे में गा रहे हैं।” उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बॉलीवुड में बड़े मौकों के पीछे भागने के बजाय अपनी स्वतंत्र म्यूजिकल पहचान बनाने पर गर्व है और किसी भी चीज का कोई पछतावा नहीं है।

‘किसी और के साम्राज्य में जाने से बेहतर खुद का साम्राज्य बनाना’
अपने वीडियो में सोना मोहपात्रा ने फिल्म इंडस्ट्री की मानसिकता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “मुझे आज तक समझ नहीं आया कि लोग ताकतवर लोगों के आसपास रहने को ही सफलता क्यों मानते हैं। ऐसा लगता है मानो किसी और के बनाए साम्राज्य में कदम रखना, खुद का साम्राज्य खड़ा करने से कहीं बड़ी उपलब्धि हो।” वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए लिखा, “वह बॉलीवुड करियर जिसे खोने का मुझे अफसोस होना चाहिए था। सलमान खान, आपने एक बार फिर खुद को पीछे छोड़ दिया है।”

2016 के विवाद और जान से मारने की धमकियों को किया याद
सोना ने इस पोस्ट के जरिए साल 2016 की उस घटना को भी ताजा किया, जब उन्होंने सलमान खान की एक विवादित टिप्पणी की आलोचना की थी। उस वक्त सलमान ने अपनी फिल्म की शूटिंग की थकान की तुलना एक पीड़ित महिला के दर्द से कर दी थी, जिस पर सोना ने कड़ी आपत्ति जताई थी। सोना ने खुलासा किया कि उस बयान के बाद उन्हें किस कदर प्रताड़ित किया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं, उनकी अश्लील मॉर्फ्ड तस्वीरें इंटरनेट पर फैलाई गईं और उनके व उनके परिवार को बेहद भद्दे संदेश भेजे गए।