नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और ‘थाला’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास का ऐलान कर करोड़ों क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया। धोनी के इस ऐतिहासिक सफर के समापन पर फ्रेंचाइजी CSK ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम के आसमान को रोशनी से जगमगा दिया और एक भव्य ड्रोन शो के जरिए अपने सबसे बड़े चैंपियन को शाही विदाई दी।
चेपॉक के आसमान में दिखी ‘थाला’ की झलक
धोनी के सम्मान में आयोजित इस खास ड्रोन शो ने हर किसी का दिल जीत लिया। शो की शुरुआत में आसमान में माही की तस्वीर उकेरी गई, जिस पर लिखा था- ‘फॉर आवर थाला’ (For Our Thala)। इसके बाद सीएसके के प्रतीक ‘शेर’ का चेहरा और फिर धोनी का चेहरा नजर आया। ड्रोन के जरिए आसमान में धोनी के मशहूर ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग करने के अंदाज को भी दिखाया गया। शो के अंत में उनकी आइकॉनिक जर्सी नंबर-7 के साथ ‘थाला फॉरेवर’ (Thala Forever) लिखा नजर आया और टीम के नए मेंटर के रूप में उनका स्वागत किया गया।

खिलाड़ी के तौर पर खत्म हुआ सफर, अब बनेंगे मेंटर
साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जान रहे हैं। उन्होंने 17 सीजन तक एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया। हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि पीली जर्सी के साथ उनका नाता अभी टूटा नहीं है। एक खिलाड़ी के तौर पर अपना सफर खत्म करने के बाद धोनी अगले सीजन से सीएसके के ‘मेंटर’ की नई भूमिका में नजर आएंगे।

धोनी की कप्तानी में सीएसके का बेमिसाल दबदबा
एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार हुई। उनकी कप्तानी में टीम ने रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा सीएसके ने 10 बार फाइनल में जगह बनाई और 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। धोनी ने साल 2024 में टीम की कमान युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी, लेकिन वह मैदान पर टीम के मार्गदर्शक बने रहे। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था, जबकि साल 2026 के सीजन में काफ इंजरी (पिंडली की चोट) के कारण वह मैदान पर नहीं उतर सके थे।

ऐसा रहा माही का शानदार आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 38.30 की शानदार औसत और 137.45 के दमदार स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए। उनके बल्ले से 24 अर्धशतक भी निकले, जबकि विकेट के पीछे उनकी फुर्ती और कप्तानी की सूझबूझ हमेशा के लिए क्रिकेट इतिहास में अमर हो गई है।