ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल, एक शब्द से मचा दी हलचल

ऐश्वर्या और अभिषेक इन दिनों अपने तलाक की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में है। कपल की शादी 2007 में हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों से बच्चन परिवार के बेटे-बहू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों इस मामले में अपनी चुप्पी साधे हुए हैं। इसी बीच बिग बी का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस एक शब्द के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
हाल ही में कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया था और अब फिर से उन्होंने अपने एक ट्विटर पोस्ट से खलबली मचा दी है। उन्होंने एक गुस्से भरा ट्वीट किया, जिससे सभी को हैरानी हो रही है। लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या यह अभिषेक और ऐश्वर्या के बारे में लगातार चल रही तलाक की चर्चा का जवाब था। 2 दिसंबर, 2024 को अमिताभ ने ‘चुप’ शब्द वाला एक ट्वीट किया, जिसके बाद गुस्से वाला इमोटिकॉन लगाया था। खैर, ये ट्वीट ऐश्वर्या राय द्वारा अपने नाम से ‘बच्चन’ हटाने के बाद आया।


ऐश्वर्या-अभिषेक डिवोर्स रूमर्स पर अमिताभ
यह 21 नवंबर, 2024 की बात है जब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने ‘असत्य’ और ‘अटकलों’ के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि वह अपने परिवार के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि परिवार की प्राइवेसी ज्यादा जरूरी है। ‘असत्य और सत्य’ के बारे में बात करते हुए, अमिताभ ने साझा किया कि ‘लोग अक्सर अटकलों और असत्यापित सत्य के साथ प्रश्न चिह्न का उपयोग करते हैं जो उनके लिए एक कानूनी सुरक्षा की तरह काम करता है, लेकिन यह दूसरों के मन में कई तह के सवालों का बीज बोता है।’
ऐश्वर्या राय ने हटाया बच्चन सरनेम
कुछ दिन पहले की बात है जब ऐश्वर्या राय बच्चन दुबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। जहां एक्ट्रेस को केवल उनके पहले नाम से ही संबोधित किया गया था और स्क्रीन पर भी बच्चन के बिना ‘ऐश्वर्या राय’ दिखाया गया था। इस तरह की घटना ने एक बार फिर उनके अभिषेक बच्चन से अलग होने की चर्चा को हवा दे दी। इस बीच, SIIMA अवार्ड्स का एक और वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कबीर खान ऐश्वर्या को स्टेज पर केवल उनके पहले नाम से बुलाते हुए दिखाई दिए, न कि ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ से।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular