Scam Busted! अमिताभ बच्चन के निधन की झूठी खबर वायरल, सही सलामत हैं अमिताभ बच्‍चन

अभी हम जिंदा हैं! अमिताभ बच्चन से दिलीप कुमार तक, जब बॉलीवुड स्टार्स को अपनी मौत की उड़ी अफवाहों पर देनी पड़ी सफाई


हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मौत की खबरें सामने आईं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का देहांत हो गया है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनका परिवार फिर से मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। दरअसल अचानक ही सोशल मीडिया पर ये खबर फैल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि बिग बी मर चुके हैं। वायरल पोस्ट की जांच की और पाया कि ये पोस्ट फर्जी है।
इससे पहले भी कई बार यह अफवाह उड़ा चुकी है, एक बार अमेरिका में एक कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई है लेकिन यह बात कोरी भी अफवाह साबित हुई। बिग बी ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी लेकिन उनके फैन्स इससे जरूर चिंता में आ गए थे।
वैसे, इससे पहले भी अनगिनत बार कई बॉलीवुड स्टार्स की मौत की फेक खबरें सामने आ चुकी हैं। नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर जिनकी मौत की अफवाह उड़ चुकी है।

दिलीप कुमार
97 साल के दिलीप कुमार जब-जब अस्पताल में भर्ती होते हैं तब-तब उनकी मौत की अफवाह उड़ जाती है। दिलीप कुमार कई बार सांस की तकलीफ, निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जब-जब उनके खराब स्वास्थ्य की खबर सामने आती है, उनके फैन्स सलामती की दुआ मांगने लग जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप कुमार अब किसी को पहचान भी नहीं पाते हैं। यहां तक कि बीवी सायरा बानो को भी नहीं। वह चल-फिर नहीं पाते और न ही बोल पाते हैं। उन्हें बाथरूम भी लाना-ले जाना पड़ता है।

कादर खान
साल 2013 में एक वक्त ऐसा भी आया जब कादर खान की मौत की अफवाह फैल गई थी। कादर खान अपनी मौत की खबर से इतना घबरा गए थे कि उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर अपनी मौत की अफवाह को गलत बताते हुए कहा था कि वो अब भी सही सलामत हैं। कादर का कहना था कि इस अफवाह से उनके परिवार वाले भी काफी परेशान हो गए थे। इसके बाद भी कई बार उनकी मौत की अफवाह उड़ी थी लेकिन 81 साल की उम्र में यह अफवाहें सच साबित हुईं और कादर खान की मौत हो गई। कादर खान प्रोग्रेसिव सुप्रा न्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर से पीड़ित थे, जिसके कारण दिमाग में परेशानी हो गई थी और वह कोमा में चले गए थे। उनका अंतिम संस्कार कनाडा में किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था।

लता मंगेशकर​​​​​​​​​​​​​​
स्वर सामग्री लता मंगेशकर को भी एक बार अपनी मौत की अफवाहों पर सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने लिखा था, नमस्कार, मेरी सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दें, भगवान की दया से सब ठीक है। इसके बाद पिछले साल सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें जब 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था तो भी मौत की अफवाहें उड़ने का सिलसिला चल पड़ा था। लेकिन 20 दिन जिंदगी और मौत के साथ जूझने के बाद 90 साल की लता जी स्वस्थ होकर वापस अस्पताल से घर आ गई थीं ।

मुमताज​​​​​​​​​​​​​​
इसी साल मई में वेटरन एक्ट्रेस मुमताज की मौत की खबर उड़ी थी जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई थी। 72 साल की मुमताज ने कहा था, ‘मैं एकदम ठीक हूं। अभी जिंदा हूं। मुझे खुशी है। मुझे समझ नहीं आता कि क्यों कोई जानबूझकर ऐसा कर रहा है। क्या यह मजाक है? पिछले साल इसने मेरे परिवार को हिलाकर रख दिया था। सभी ने मुझे फोन किया था। मेरे चाहने वाले दुनिया के अलग-अलग कोनों से हैं और उन्हें आघात पहुंचता है। मुझे भी बहुत परेशानी होती है। इस साल मेरी बेटियां, नाती-नातिन, दामाद और मेरे पति सभी यहां लंदन में हैं। जाहिर तौर पर दुनियाभर में मेरे और भी रिश्तेदार हैं, जो खबर पढ़कर चिंता में पड़ गए थे। मुझे क्यों मारना चाहते हैं लोग? जब वक्त आएगा तो मैं खुद ही चली जाऊंगी।’ मुमताज को साल 2000 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उन्होंने इससे जंग लड़ी और अब वे पूरी तरह ठीक हैं। वे लंबे वक्त से लंदन में ही रह रही हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular