लेटेस्ट न्यूज़
31 Mar 2026, Tue

आदर्श-शनाया की तू या मैं को दर्शकों ने नहीं दिया भाव, पहले ही दिन कमाई के लिए तरसी फिल्म

आदर्श गौरव और शनाया कपूर की नई फिल्म ‘तू या मैं’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस सर्वाइवल ड्रामा का क्लैश शाहिद कपूर की ओ रोमियो से हुआ। वहीं ‘तू या मैं’ पहले ही दिन दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई। इसी के साथ फिल्म की ओपनिंग भी बेहद ठंडी रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘तू या मैं’ ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की है?
आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई। वहीं इसे ओ रोमियो से क्लैश और कुछ हफ्तों पुरानी बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 से मुकाबला करना भारी पड़ा। जिसके चलते ये पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसे ओपनिंग डे पर बड़ी मुश्किल से लाखों कमा पाई है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तू या मैं’ ने रिलीज के पहले दिन 50 लाख का कलेक्शन किया है।
‘तू या मैं’ की कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर आधारित है। दोनों आराम के लिए एक सुनसान जगह पर जाते हैं, लेकिन वहां उनकी मुलाकात एक मगरमच्छ से हो जाती है और उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। फिल्म में सस्पेंस और सर्वाइवल की कहानी दिखाई गई है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।