हैवान का टीजर लेकर आएंगे अक्षय कुमार-सैफ अली खान, आई रिलीज तारीख

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आगामी फिल्म हैवान का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। पिछले महीने अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि उनकी ये फिल्म सितंबर, 2026 को रिलीज होगी। तब से फैंस इससे जुड़े अपडेट जानने के लिए उत्सुकत हैं। खबर है कि निर्माता हैवान का टीजर रिलीज करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। यह भी पता चल चुका है कि इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब तक रिलीज किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, हैवान का टीजर 12 अगस्त, 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज होगा, जिससे दर्शकों को इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की पहली झलक देखने को मिलेगी।
इससे पहले, अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ पोस्टर जारी किए थे, जो लोगों के बीच पहले ही काफी चर्चा बटोर चुके हैं, क्योंकि लंबे वक्त के बाद अक्षय और सैफ एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
आखिरी बार दोनों को 2008 में आई फिल्म टशन में देखा गया था।
हैवान में अक्षय और सैफ के अलावा कई प्रभावशाली कलाकारों की टोली भी मौजूद है। इसमें श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, बोमन ईरानी और जिस्सू सेनगुप्ता महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।
वहीं मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल कैमियो करते दिखेंगे, क्योंकि ये उन्हीं की फिल्म ओप्पम (2016) का रीमेक है।
केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन द्वारा निर्मित, यह फिल्म अगले महीने 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular