अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी अपनी रिलीज से कुछ दिन दूर है। इससे पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के हवाले किया गया, जिसके तहत गैंगस्टर-ड्रामा में कई बड़े बदलाव होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने फिल्म को प्रमाणपत्र सौंपने से पहले निर्माताओं से इसमें कई कट लगाने को कहा। बता दें कि मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट है।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के दृश्य और ध्वनि पयुक्त बदलाव करके अंतरंग दृश्यों को 50 प्रतिशत कम करने को कहा है।
यह बदलाव 2 दृश्यों में किए गए, जो पहले और दूसरे भाग में शामिल हैं। इस तरह 35 सेकंड के अंतरंग दृश्य हटे हैं।
फिल्म के पहले भाग में एक शब्द को कमर से बदला गया। दूसरे भाग में लंथ (मूर्ख) शब्द को बदलने के साथ, 4 अपशब्दों को म्यूट किया गया है।
बोर्ड ने 6 जगहों पर गालियों को बदला है, लेकिन एक भी हिंसक या खूनी दृश्य को सेंसर नहीं किया है।
इन बदलावों के बाद, फिल्म को ए प्रमाणपत्र देकर पास किया गया, जो 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए देखने योग्य होगी। इसकी कुल अवधि 197.19 मिनट यानी, यह 3 घंटे, 17 मिनट और 19 सेकंड बताई गई है।
मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें रवि किशन और दिव्येंदु समेत कई कलाकार हैं।

