कान में अपने डेब्यू को लेकर आलिया भट्ट ने जताई खुशी, बोलीं- ‘पहली बार कुछ भी बहुत खास होता है’

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेत्री इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आलिया ऐश्वर्या राय के साथ फेस्टिवल में शामिल होंगी, जो 13 मई से 24 मई तक चलेगा। एक्ट्रेस ने कान में अपने डेब्यू को काफी खास बताया है।
‘यह मेरे लिए सम्मान की बात’
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने अपने कान में डेब्यू पर खुशी जताते हुए कहा, “पहली बार कुछ खास होता है और मैं इस साल फेस्टिवल डे कान में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जो सिनेमा और आत्म-अभिव्यक्ति का एक प्रतिष्ठित उत्सव है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।”
आलिया ने बताया उनके लिये सुंदरता का क्या है मतलब
आलिया फेस्टिवल में ‘लाइट्स, ब्यूटी एंड एक्शन’ थीम पर कान में अपनी उपस्थिति देंगी। इसके बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मेरे लिए सुंदरता का मतलब व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और खुद की वैल्यू का जश्न मनाना है। यह समय से परे है और अद्भुत है। मैं इसका हिस्सा बनकर वाकई काफी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।”
यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं आलिया
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होनी है। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here