लेटेस्ट न्यूज़
12 Jan 2026, Mon

आलिया भट्ट ने की रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ, लिखा- ‘आज के भारत की आवाज…’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। इसी बीच आलिया ने ‘धुरंधर’ की तारीफ में एक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और साथ ही ‘धुरंधर’ को ‘आज के भारत की आवाज’ बताया है।
आलिया भट्ट का पोस्ट
आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ नए साल की छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। गुरुवार को उनके प्रोडक्शन हाउस ‘एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ टीम के लिए एक संदेश पोस्ट किया गया। आलिया ने फिल्म को ‘आज के भारत की आवाज’ बताया और बहुत सराहाना की है।
आलिया भट्ट ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ
Eternal Sunshine के सोशल मीडिया पर आलिया ने ‘धुरंधर’ के लिए लिखा और साथ ही इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। आलिया ने लिखा, ‘यह आज के भारत की आवाज है। यह आज के भारत की पसंद है। यह इतिहास के एक अध्याय पर आधारित है। अब यह भारत के सिनेमा इतिहास का नंबर एक अध्याय बन गया है। ‘धुरंधर’ को सलाम। पूरी टीम को बधाई। आपने न सिर्फ धूम मचाई, बल्कि सिनेमाघरों में फिर से रौनक ला दी। अगर पहला भाग सर्दियों में इतना कमाल कर गया, तो दूसरा भाग वसंत में क्या करेगा?’
‘धुरंधर’ के बारे में
आज फिल्म ‘धुरंधर’ ने 35वें दिन गुरुवार को अभी तक 2.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 788.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, और दानिश पैंडोर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।