लेटेस्ट न्यूज़
12 Jul 2025, Sat

झारखंड को लूटने वालों को जनता देगी जवाब

मुख्यमंत्री योगी बोले- लोगों को बांटने वाले नेता समाज और देश के दुश्मन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झामुमो-राजद-कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी के समृद्ध झारखंड के सपने को बर्बाद कर दिया, राज्य में समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद यहां के लोग गरीब हैं। राजमहल में आयोजित रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड के विकास को रोक दिया और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गए धन को लूट लिया। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के कुछ हिस्सों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये अवैध गतिविधियों के केंद्र में तब्दील कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश जैसी डबल इंजन वाली सरकार ही झारखंड में घुसपैठ, गोहत्या और महिलाओं पर अत्याचार का एकमात्र समाधान है। उन्होंने दावा किया कि राजग, झारखंड में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झारखंड में राजग की सरकार बनते ही घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा और डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हिंदू विभाजित हुए तो उन्हें गुलामी का सामना करना पड़ा; अब ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे, न बंटेंगे, न कटेंगे’ का समय है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति के आधार पर लोगों को बांटने वाले नेताओं से सावधान रहें, वे समाज और देश के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद और झामुमो ने अटल जी के विजन को चलाने का काम किया है। प्राकृतिक रूप से समृद्ध झारखंड विकास में पिछड़ गया है। राज्य इसलिए पिछड़ गया क्योंकि उसे केंद्र सरकार और विकास की योजनाओं से वंचित रखा गया। कांग्रेस और जेएमएम नेताओं के आवास पर पैसा मिल रहा है।
योगी ने सवाल किया कि क्या ये पैसा कांग्रेस, राजद या झामुमो का है? नहीं, ये पैसा पीएम ने राज्य के विकास के लिए भेजा था जिसे जेएमएम के लोगों ने लूट लिया। इसलिए मैं आज यहां आप सभी से अपील करने आया हूं कि राज्य के विकास के लिए, राज्य के लिए डबल इंजन की सरकार महत्वपूर्ण है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *